ग्लैम अवतार में नजर आईं शरवरी बाघ, एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी बाघ अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं| वहीं अब शरवरी बाघ को हाल ही में मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया, जहां से एक्ट्रेस का ग्लैम लुक सामने आया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है|

'बंटी और बबली 2' से किया बॉलीवुड डेब्यू

बांद्रा में शरवरी बाघ को बोल्ड लुक में देखा गया है| इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर का बॉडीकॉन टॉप पहने नजर आ रही हैं, जो पेट की तरफ से थोड़ा खुला हुआ है| साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट कैरी की है|

सुपर ग्लैमरस व्हाइट टॉप

शरवरी बाघ ने अपने इस लुक में बालों को पार्टीशन में बांटकर खुले रखना पसंद किया| इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की हील्स भी कैरी की| इस लुक में उन्होंने लाइट मेकअप चुना| साथ ही ग्लॉसी लिपशेड कैरी की|
बोल्ड अवतार में लगीं बला की खूबसूरत

सामने आई इन बोल्ड तस्वीरों में शरवरी बाघ बला की खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

डांस नंबर 'तरस' में को लेकर लूट रहीं सुर्खियां

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बताएं तो शरवरी बाघ जल्द ही फिल्म ‘मुन्ज्या’ में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली हैं| फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

About Post Author