अजय देवगन की ‘औरों में कहां दम था’ का दमदार टीजर हुआ जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

KNEWS DESK – अजय देवगन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था का दमदार टीजर रिलीज कर दिया है| जिसमें उनके साथ तब्बू नजर आ रही हैं| टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है|

औरों में कहां दम था का टीजर हुआ रिलीज 

अजय देवगन ने अपनी नयी फिल्म औरों में कहां दम था का टीजर शेयर कर दिया है| इस फिल्म में एक बार फिर तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी साथ नजर आने वाली है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं| फैंस को फिल्म का टीजर खूब पसंद आ रहा है|

टीजर की शुरुआत होली खेल रहे अजय देवगन से होती है| और उसके बाद तब्बू नजर आती हैं| अजय तब्बू के रंग लगाते हैं, और दोनों एक दूसरे के लगे लगते हैं| लेकिन दोनों के चेहरे पर तनाव और चिंता को साफ़ देखा जा सकता है इसके बाद सीन चेंज होता है और अजय जेल के कपड़ों में एक्शन मोड में नजर आते हैं| टीजर एक्शन और रोमांस से भरपूर नजर आ रहा है| जिसको बेहद पसंद किया जा रहा है|

फिल्म की टीजर को जारी करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, ‘दुश्मन हम ही थे अपने, औरों में कहां दम था…#AMKDT का टीजर जारी|

औरों में कहां दम था

औरों में कहां दम था का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है| फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होने वाली है| जो 23 साल की अवधि में फैली एक महाकाव्य म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है| टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है| ये फिल्म 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी|

फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: नए व्यापार रहे जुट, पुराने उद्योग रहे छूट !

About Post Author