दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने निर्माण भवन के बूथ पर वोट डाला, दिल्ली की सात सीटों पर वोटिंग जारी

KNEWS DESK- देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं। पांच चरणों के मतदान कराए जा चुके हैं और 6वें चरण का मतदान 25 मई यानी आज है। इस फेज में दिल्ली समेत 6 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 58 सीटों पर 889 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण में राजधानी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली से सटे हरियाणा की सभी सीटों पर भी इस चरण में वोटिंग हो रही है। तो वहीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने डाला वोट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे फेज के दौरान नई दिल्ली के निर्माण भवन में वोट डाला। बीजेपी ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटें भारी अंतर से जीतीं और लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य बना रही है। विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सहयोगी एएपी और कांग्रेस चार-तीन सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले के तहत दिल्ली में चुनाव लड़ रहे हैं।

https://x.com/Knewsindia/status/1794232604960714996

दिल्ली की सात सीटों पर मतदान-

चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली।

ये भी पढ़ें-  आजमगढ़ में मतदान शुरू होते ही खराब हुई ईवीएम मशीन, मतदान प्रक्रिया पड़ी ठप

About Post Author