रेड कलर की साड़ी में नेहा शर्मा ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, एक्ट्रेस का नया लुक देख क्रेजी हुए फैंस

KNEWS DESK-  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज पर अक्सर लोग फिदा हो जाते हैं| वहीं अब नेहा का नया लुक सामने आया है, जिसमें साड़ी पहने एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं|

नेहा शर्मा का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस नेहा शर्मा हाल ही में अपनी सीरीज ‘इलीगल सीजन 3’ के प्रमोशन में शामिल हुईं| इस दौरान वो रेड कलर की साड़ी पहने नजर आईं| इस लुक में एक्ट्रेस ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा|

देसी अवतार से बटोरीं तारीफें

लाल रंग की साड़ी और चेहरे पर खूबसूरत नूर एक्ट्रेस की ख़ूबसूरती में चार चांद लगा रहा था| इस साड़ी में नेहा शर्मा ने लो- नेकलाइन वाले स्टाइलिश फुल स्लीव्स का ब्लाउज पहना था| इस दौरान उन्होंने ईयरिंग्स भी कैरी किये थे|

लाल साड़ी पहन चमकीं

बॉलीवुड अदाकारा ने इस लुक में एक्स्ट्रा ज्वेलरी नहीं पहनी थी| साथ ही एक्ट्रेस ने इस दौरान बालों को खुले रखना पसंद किया| उन्होंने अपने लुक को लाइट कलर लिपशेड से पूरा किया| इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

नेहा और नील भूपलम

नेहा शर्मा ने इस दौरान पैपराजी को कई शानदार पोज भी दिए| अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| आपको बता दें कि नेहा की सीरीज ‘इलीगल सीजन 3’  29 मई को रिलीज होगी| इसमें एक्ट्रेस के अलावा अक्षय ओबेरॉय, सत्यदीप मिश्रा और पीयूष मिश्रा भी नजर आएंगे|

About Post Author