कश्मीर में काजोल- शाहरुख के इस गाने पर थिरकती नजर आईं मनीषा रानी, मूव्स देख फैंस हुए फिदा

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| लोग मनीषा का नाम सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं| वहीं इंडस्ट्री से नेम- फेम कमाने के बाद इन दिनों मनीषा जम्मू-कश्मीर में बिंदास मौसम के मजे ले रही हैं| वैसे तो वो आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती हैं लेकिन इस बार मनीषा ने कश्मीर में 90 के दशक के गाने पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

मनीषा रानी का आज सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मनीषा कश्मीर में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म से शाहरुख खान और काजोल के ‘जरा सा झूम लूं मैं’ गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं| इस दौरान मनीषा ने ग्रीन कलर का ड्रेस पहना है और अपने बालों को खुला रखा है| अपने इस लुक में मनीषा बेहद प्यारी लग रही हैं| उनके डांस मूव्स ने फैंस को एकबार फिर अपना दीवाना बना दिया है|

आपको बता दें कि मनीषा रानी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है| एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर रियलिटी शो तक में अपनी पहचान बनाई है| ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाद से मनीषा रानी की किस्मत ही चमक गई| ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव के साथ उनका म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च हो चुका है| यही नहीं उन्होंने पॉपुलर सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ भी म्यूजिक वीडियो बनाया है| लोग मनीषा को काफी पसंद करते हैं और उनकी तरक्की से बेहद खुश होते हैं|