लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें हर अपडेट…

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। बता दें कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवार मैदान में हैं।

1 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान-

1. असम- 46.31 प्रतिशत

2. बिहार- 33.80 प्रतिशत

3. छत्तीसगढ़- 53.09 प्रतिशत

4. जम्मू और कश्मीर- 42.88 प्रतिशत

5. कर्नाटक- 38.23 प्रतिशत

6. केरल- 39.26 प्रतिशत

7. मध्यप्रदेश- 38.96 प्रतिशत

8. महाराष्ट्र- 31.77 प्रतिशत

9. मणिपुर- 54.26 प्रतिशत

10. राजस्थान- 40.39 प्रतिशत

11. त्रिपुरा- 54.47 प्रतिशत

12. उत्तर प्रदेश- 35.73 प्रतिशत

13. पश्चिम बंगाल- 47.29 प्रतिशत

चुनाव आयोग ने बताया कि कुल 16 करोड़ वोटर्स के लिए 1 लाख 67 हजार वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-   नहीं लौटेगा बैलेट पेपर…VVPAT वेरिफिकेशन की सभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

About Post Author