8 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगे पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम, इस फिल्म से करेंगे शानदार कमबैक

KNEWS DESK – आतिफ असलम ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तमाम हिट गाने दिए हैं| उनकी आवाज के दीवाने लाखों हैं| सालों पहले पाकिस्तानी कलाकारों को हिंदी सिनेमा से बैन कर दिया गया था| बैन लगने के बाद हिंदी सिनेमा से आतिफ असलम गायब हो गए थे| अब आतिफ के फैंस के लिए खुशखबरी है| 7 सालों बाद वो कमबैक करने जा रहे हैं|

Atif Aslam | Success Story of the mesmerizing Pakistani Singer

7-8 साल बाद कमबैक करेंगे आतिफ 

पुलवामा अटैक के बाद इंडिया में पाकिस्तानी आर्टिस्ट को बैन कर दिया गया था| इसके बाद से कोई भी पाकिस्तानी एक्टर या सिंगर किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आया| ना ही उनका कोई लाइव शो इंडिया में हुआ था| मगर अब हाल ही में ये बैन हटा दिया गया है| जिसके बाद से इंडियन फैन को उम्मीद थी कि वो अपने फेवरेट स्टार्स के साथ पाकिस्तानी आर्टिस्ट को कोलैब करता देख पाएंगे| लगता है फैंस की ये मांग बहुत जल्दी पूरी हो गई है| जल्द ही पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं| आतिफ असलम बॉलीवुड में 7-8 साल बाद कमबैक कर रहे हैं|

फिल्म लव स्टोरी ऑफ 90’s में गायेंगे गाना 

एक रिपोर्ट के मुताबिक आतिफ असलम बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं| वह संगिनी ब्रदर्स हरेश और धर्मेश से उनकी फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं| ये फिल्म संगिनी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स के बैनप तले बनने वाली है| इस फिल्म का नाम लव स्टोरी ऑफ 90’s है| रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में अध्य्यन सुमन और मिस यूनिवर्स डीवा दिविता राय नजर आने वाली हैं|

संगिनी ब्रदर्स ने किया कंफर्म 

रिपोर्ट्स के मुताबिक संगिनी ब्रदर्स ने कंफर्म किया है कि वो पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के साथ कोलैब कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि 8 साल बाद आतिफ का कमबैक शानदार है| वे इस बात से बेहद खुश हैं कि आतिफ असलम ने उनकी फिल्म एलएसओ90 में उनका पहला गाना गाया| प्रोड्यूसर- डिस्ट्रिब्यूटर की जोड़ी ने दावा किया है कि आतिफ के फैंस थ्रिल होने वाले हैं|

आतिफ को मनाना था मुश्किल

LSO90 के प्रोड्यूसर्स ने कहा- अध्ययन के साथ अपनी बॉलीवुड फिल्म के लिए आतिफ असलम को लेना चैलेंजिग था उन्होंने कहा-आतिफ का ध्यान फिल्म की कहानी पर था| उन्हें फिल्म के बारे में अपनी सारी जानकारी बतानी थी| आतिफ को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई और उन्होंने फिल्म में गाना गाने के लिए हां कह दी| आतिफ के अलावा उदित नारायण और अमित मिश्रा भी फिल्म में गाना गाने वाले हैं| इस फिल्म का म्यूजिक काफी शानदार होने वाला है|

यह भी पढ़ें – अगर आप हरियाणा में मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट दें: भगवंत मान

About Post Author