Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी ने फैंस को दिया अपना हेल्थ अपडेट, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- मनीषा रानी इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में अपने डांस से धमाल मचाती नजर आ रही हैं| हाल ही में मनीषा रानी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था| बीते दिन मनीषा की हॉस्पिटल से एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर लेटी हुई थीं और उनके हाथों में ड्रिप लगी हुई थी| तस्वीर देखने के बाद फैंस काफी परेशान हुए और फैंस ने उन्हें लगातार मैसेज करने शुरू किए| वहीं अब मनीषा रानी ने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है|

मनीषा ने अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर करने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कह रही हैं कि अभी हम ठीक हैं| मुझे फूड पॉइजनिंग हो गया था| एक साथ 75 समस्याएं…लेकिन अब मैं ठीक हूं| चिंता मत करो, मुझे पता है आप लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं| मैं आप लोगों को प्यार करती हूं| बता दें, मनीषा ने झलक दिखला जा 11 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी|

आपको बता दें, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाद से मनीषा रानी की किस्मत ही चमक गई है| ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव और रनर अप के साथ उनका म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च हो चुका है| यही नहीं उन्होंने पॉपुलर सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ भी म्यूजिक वीडियो बनाया है| लोग मनीषा को काफी पसंद करते हैं|

About Post Author