CM ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक,सरकारी आवास में हथियार लेकर घुस रहा था युवक हुआ गिरफ्तार

KNEWS DESK…पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है।  कोलकाता पुलिस ने CM ममता के सरकारी आवास में धारदार हथियार के साथ घुस रहे शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चाकू और हथियार बरामद किया गया है। युवक का नाम नूर आलम बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। जहां CM ममता बनर्जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के सरकारी आवास में एक शक्श हथियार लेकर घुस रहा था। जिसको मौके पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक के पास से धारदार हथियार के अलावा प्रतिबंधित पदार्थ और कई एजेंसियों के आईडी कार्ड बरामद किया गया है। आरोपियों की कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। इसी में सवार होकर वह CM आवास तक पहुंच आया पुलिस उस युवक से पूछताछ कर रही है। लेकिन अब सवाल ये उठता है की आखिरकार वो हथियार लेकर क्यों घुस रहा था।

आरोपी की मंशा के बारे में पता लगाया जाएगा

बता दें कि पुलिस ने कहा कि वह आरोपी की मंशा के बारे में पता लगाएगी। इस बारे में जानकारी ली जा रही है कि वह पहले CM आवास और इलाके की रेकी तो नहीं कर रहा था। युवक के बारे में पूरी जानकारी के लिए जांच एजेंसियों को लगाया गया है।  CM कार्यालय की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। राज्य पुलिस से भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

1 साल पहले भी अवैध तरीके से एंट्री की कोशिश की गई थी

1 साल पहले भी ममता के सरकारी आवास में अवैध तरीके से एंट्री की कोशिश की गई थी। 3 जुलाई 2022 की रात करीब 1 बजे कोलकाता के कालीघाट स्थित CM आवास में एक संदिग्ध व्यक्ति घुस आया। उसे देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और कालीघाट पुलिस को सौंप दिया। उस दौरान भी CM की सुरक्षा में कुछ इस तरह की ही लापरवाही देखी गई।

About Post Author