Punjab Chunav 2022: कांग्रेस ने जारी प्रत्याशियों की तीसरी सूचि, दो सीटों से किस्मत अजमाएंगे CM चन्नी; देखे लिस्ट

PUNJAB: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कुल आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. पार्टी की इस तीसरी लिस्ट में सबसे बड़ा नाम वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का है। नई लिस्ट में कांग्रेस ने अब चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने उन्हें भदौड़ और श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है, इससे पहले भी पार्टी चमकौर साहिब सीट से चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब यह साफ हो चुका है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दो विधानसभा क्षेत्रों में अपनी किस्मत अजमाएंगे।

बता दे कि, कांग्रेस ने नवांशहर से मौजूदा विधायक अंगद सिंह सैनी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह सतबीर सिंह सैनी को टिकट दिया है। अंगद सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के पति हैं। चुनाव से ठीक पहले अदिति सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर से अपना प्रत्याशी बनाया है।

https://twitter.com/ANI/status/1487761684307402753?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1487761684307402753%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fpunjab%2Fpunjab-election-2022-charanjit-singh-channi-to-contest-from-bhadaur-and-chamkaur-sahib-seats-congress-releases-third-list-8-candidates-aditi-singh-husband-name-missing-3982041.html

अमरिंदर सिंह के खिलाफ विष्णु शर्मा को उतारा
अटारी आरक्षित सीट पर कांग्रेस ने तरसेम सिंह को उतारा है। खेमकरन से सुखपाल सिंह भुल्लर, नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी, लुधियाना दक्षिण से ईश्वजोत सिंह चीमा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। जलालाबाद सीट पर शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कांग्रेस ने मोहन सिंह फलियांवाला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भदौड़ आरक्षित सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव मैदान में उतरे हैं। बरनाला से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को टिकट दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पटियाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

About Post Author