Surya Grahan 2025: 29 मार्च को दिखेगा आंशिक सूर्यग्रहण, जानिए कहां- किस समय आएगा नजर

KNEWS DESK,  साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण आंशिक रूप में 29 मार्च को लगेगा। यह ग्रहण 08:50 GMT पर शुरू होगा और 12:43 GMT पर समाप्त होगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के बड़े हिस्से को ढक लेगा और 10:47 GMT पर यह स्थिति अपने चरम पर होगी। भारतीय समयानुसार, यह सूर्यग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

भारत में नहीं दिखेगा सूर्यग्रहण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आंशिक सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साथ ही, भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और इसका कोई असर भी भारत पर नहीं पड़ेगा। यह ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है। इस दिन मीन राशि में पांच ग्रह – सूर्य, राहु, शुक्र, बुध, और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि 100 साल बाद सूर्यग्रहण के दिन शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसका असर 4 राशियों – मिथुन, कर्क, धनु, और मकर पर पड़ेगा।

सूर्यग्रहण का नजारा इन देशों में

यह आंशिक सूर्यग्रहण मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमेरिका, यूरोप, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका और उत्तर-पश्चिमी रूस में दिखाई देगा। कुल 17 देशों में यह सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा, जिनमें ग्रीनलैंड, यूरोप, आइसलैंड, कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, आयरलैंड, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड, रूस, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी भाग शामिल हैं।

उत्तरी अमेरिका में सबसे अच्छा नजारा

रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यग्रहण का सबसे अच्छा नजारा उत्तरी अमेरिका के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से में मिलेगा। खासकर ग्रीनलैंड, कनाडा और अमेरिका के कुछ हिस्सों में सूर्यग्रहण का खूबसूरत दृश्य देखा जा सकेगा।

नुउक, ग्रीनलैंड – 08:53 GMT (87.41% अस्पष्ट)

हैलिफैक्स, कनाडा – 07:17 GMT (82.78% अस्पष्ट)

सेंट जॉन्स, कनाडा – 07:52 GMT (82.56% अस्पष्ट)

अमेरिका में सूर्यग्रहण सूर्योदय के समय

उत्तर-पूर्वी अमेरिका में सूर्योदय के समय सूर्यग्रहण देखने का अवसर मिलेगा। न्यू इंग्लैंड और मध्य-अटलांटिक क्षेत्रों में सुबह जल्दी उठकर यह नजारा देखा जा सकता है।

प्रिस्क आइल, मेन – 06:21 (85.40% अस्पष्ट)

ऑगस्टा, मेन – 06:28 (69.21% अस्पष्ट)

पोर्टलैंड, मेन – 06:30 (63.79% अस्पष्ट)

बोस्टन, मैसाचुसेट्स – 06:38 (42.91% अस्पष्ट)

न्यूयॉर्क सिटी, न्यूयॉर्क – 06:46 (21.83% अस्पष्ट)

अमेरिका के अन्य हिस्सों में सूर्यग्रहण

अमेरिका के अन्य हिस्सों में सूर्यग्रहण का दृश्य कुछ कम अस्पष्ट होगा, जैसे:

फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया – 06:51 (11.89% अस्पष्ट)

29 मार्च 2025 को होने वाला आंशिक सूर्यग्रहण प्रमुख रूप से उत्तरी अमेरिका, यूरोप, और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। भारतीयों को इसे देखने का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन वैश्विक स्तर पर यह एक शानदार खगोलीय घटना होगी।

About Post Author