ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर दी अपनी तीखी प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा

KNEWS DESK- बीते सोमवार को पश्चिम बंगाल के स्कूलों में भर्ती घोटाले मुद्दे पर प्रवर्तन निदेशालय ने कई जगह पर छापा मारा| जिसपर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसा|

मंगलवार को कोलकाता में दुर्गा पूजा समारोह के आयोजक बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं लेकिन वह विपक्ष शासित राज्यों को निशाना बनाते हैं| उन्होंने कहा,  हमारे लोगों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है| कल भी सारी रात हुआ| किसी ने मुझे नहीं बताया| मुझे एक वकील से इसका पता चला| लड़का परसों ही घर आया था| अचानक वे चार, पांच जगहों पर पहुंच गए| मुझे बताया गया कि वे सुबह 6 बजे घर से निकले|

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी कोयला स्मग्लिंग घोटाला और शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा शक के दायरे पर है| अभिषेक और उनकी पत्नी से सीबीआई ने पूछताछ की है| साथ ही तृणमूल के कई नेताओं को भी केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच के बाद जेल भेजा जा चुका है| इसी के चलते ममता बनर्जी केंद्र पर निशाना साध रही हैं|

बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई मेरे घर आता है या मैं आपके घर पुलिस भेजती हूं| कानून क्या कहता है? उनके पास वारंट होना चाहिए| वे घर में लोगों को बताएंगे कि क्यों आए हैं? अगर रेड हो रही है तो वहां और लोग भी होंगे|

उन्होंने कहा, वे घरों में ताला तोड़कर घुस रहे हैं| कोई जानकारी नहीं दे रहे| अगर कोई घर पर नहीं है और घर बंद है यहां तक कि अगर कोई चाय बनाने के लिए भी है तो उसे घर से बाहर निकाल रहे हैं| अंदर जाने के बाद कोई गवाह नहीं है| ममता बनर्जी ने कहा कि इस बात की क्या गारंटी हो सकती है कि आप कोई विस्फोटक नहीं रख रहे हैं, आप घर में बंदूक नहीं रख रहे हैं या आप एक बक्से में करोड़ों रुपये नहीं ले जा रहे हैं|

ममता बनर्जी ने आगे अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आप इस तरह देश नहीं चला सकते| हम एक आजाद देश के नागरिक हैं| जब प्रधानमंत्री विदेश में होते हैं तो दावा करते हैं कि वह सभी को साथ लेकर चलते हैं और जरा विपक्ष शासित राज्यों को देखिए| वे चीटी काटने जैसी छोटी घटना की भी जांच कर रहे हैं|

About Post Author