10 साल से छोटी बहन को गिफ्ट करें ये सरकारी स्कीम, संवर जायेगा भविष्य

KNEWS DESK :- रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को अगर कोई तोहफा देना चाहते हैं तो सरकार ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकारी स्कीम को साल 2015 में स्टार्ट किया था और इसमें निवेश पर 8 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर किया जाता है| तो इस बार अगर आपकी बहन 10 साल से छोटी है तो रक्षाबंधन पर आप उसके भविष्य को बेहतर बना सकते हैं जोकि उसकी पढ़ाई से लेकर शादी तक में आपकी मदद कर सकती है| सुकन्या समृद्धि योजना की, ये स्मॉल सेविंग स्कीम एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट हैं|आपको इसके बारे में बताते हैं |

 

सुकन्या समृद्धि योजना 

साकार की सुकन्या समृद्धि योजना की, ये स्मॉल सेविंग स्कीम एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट हैं और इसमें 8 फीसदी का शानदार ब्याज भी मिलता है| जिसकी मदद से आप अपनी बहन का भविष्य संवर सकते हैं| सरकार की योजना 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए है|भाई और बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को ये बेहतरीन तोहफा दे सकते हैं | जिससे उसकी पढ़ाई से लेकर शादी तक की टेंशन खत्म हो सकती है |

3 करोड़ से ज्यादा अकाउंट खुले

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा साल 2015 यानी आठ साल पहले ये सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई थी, जो अपनी शुरुआत से से साथ ही खासी पॉपुलर हो गई और अब तक फेवरेट बनी हुई है| इस स्कीम से आप अपनी बेटी, बहन का भविष्य बेहतर बना सकते हैं| इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 21 साल का है, लेकिन इसमें महज 15 साल तक ही इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है| जबकि बाकी के छह साल तक अकाउंट बिना पैसा जमा किए ही ऑपरेशनल बना रहता है| इन 8 सालों में स्कीम के तहत अब तक देश में करीब 3 करोड़ से ज्यादा अकाउंट खोले जा चुके हैं|

माता-पिता ही खोल सकते हैं अकाउंट 

ये अकाउंट 10 साल से कम आयु की बच्चियों के लिए खोला जा सकता है और इसे महज 250 रुपये सालाना डिपॉजिट के जरिए भी खोला जा सकता है| इस स्कीम के तहत साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपये की राशि जमा की जा सकती है| नियम के अनुसार किसी लड़की के नाम, सुकन्या समृद्धि अकाउंट सिर्फ उसके माता-पिता ही खोल सकते हैं या फिर कानूनी प्रक्रिया पूरी करके लड़की को गोद लेने वाले अभिभावक को ही ये अकाउंट खुलवाने की छूट है| ये बड़ा प्रतिबंध है, लेकिन अगर भाई  अपनी बहन को ये स्कीम गिफ्ट करना चाहते हैं, तो फिर आप अपने परिजनों के माध्यम से इस स्कीम को बहन के लिए शुरू करवा सकते हैं|

माता-पिता के अलावा अन्य परिजन किन स्थितियों में बच्ची के नाम सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते हैं,  माता-पिता के जीवित न रहने पर दादा-दादी या कोई भी संबंधी गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया पूरी करके ये खाता खुलवा सकते हैं|

पढ़ाई के लिए निकली जा सकती हैं राशि 

SSY Scheme का मैच्योरिटी पीरियड 21 साल का है| यानी पूरी रकम मैच्योरिटी पीरियड के बाद ही निकाली जा सकती है, लेकिन लड़की की उम्र 18 साल होने के बाद पढ़ाई के लिए इस खाते से राशि निकाली जा सकती है| शिक्षा के लिए भी अकाउंट में जमा बैलेंस का 50 फीसदी ही निकाल सकते हैं| इसके लिए आपको बेटी की शिक्षा से जुड़े दस्तावेज प्रूफ के तौर पर देने होंगे| पैसा किस्त या एकमुश्त भी ले सकते हैं, लेकिन साल में एक बार ही मिलेगा और पांच साल तक आप किस्तों में पैसा निकाल सकते हैं|

शादी के लिए निकली जा सकती है राशि 

शिक्षा के बाद अगर बेटी की शादी के लिए पैसा निकलना चाहते हैं, तोआप शादी के लिए अकाउंट में जमा कुल राशि का 50 फीसदी हिस्सा निकल सकते हैं| शादी के एक महीने पहले से लेकर तीन महीने बाद तक पैसे की निकासी की जा सकती है| लेकिन पूरा पैसा बेटी की उम्र 21 साल पूरी होने के बाद ही मिलेगा |

कितने निवेश पर मिलेंगे 67 लाख 

सरकार की इस पॉपुलर स्कीम के तहत ब्याज दर 8 फीसदी है| इस हिसाब से अगर आप बेटी के जन्म के बाद हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करता है, तो एक साल में वो 1,50,000 लाख रुपये जमा करेंगे| इस तरह वो 15 साल में 22,50,000 रुपये निवेश करेंगे| अब अगर 8 फीसदी के हिसाब से देखें, तो 44,84,534 रुपये ब्याज के के रूप में मिलेंगे| इस तरह वो अपनी बेटी के लिए स्कीम के मैच्योर होने तक 67,34,534 रुपये जमा कर लेंगे|

टैक्स छूट का मिलता है लाभ 

पहले इस योजना में दो बेटियों के खाते पर ही 80C के तहत टैक्‍स में छूट का लाभ मिलता था| लेकिन किउच दिनों पहले स्कीम के नियमों में बदलाव हुआ और अब एक बेटी के बाद अगर दो जुड़वा बेटियां पैदा होती हैं, तो उनके खाते पर भी टैक्‍स में छूट मिलेगी| इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं| सुकन्या समृद्धि योजना खाते में निवेश की रकम कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या किसी ऐसे तरीके से भी जमा कराई जा सकती है जिसे बैंक स्वीकार करता है|

 

About Post Author