Zomato के CEO बनें डिलीवरी मैन, फ्रेंडशिप डे पर ग्राहकों को दिया सरप्राइज

KNEWS DESK- फ्रेंडशिप डे जैसे खास मौके पर जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने अपने कस्टमर के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने की एक शानदार योजना बनाई है| उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसमें वो खुद एक डिलीवरी मैन के रूप में दिखाई दिए| चलिए आपको बताते हैं, जोमैटो CEO का डिलीवरी मैन बनने का राज…

दरअसल, दीपिंदर गोयल रेस्तरां पार्टनर्स, डिलीवरी बॉय और अपने कस्टमरों को सरप्राइज के तौर पर उन्हें खाना और फ्रेंडशिप बैंड देनें जा रहे हैं| जोमैटो CEO द्वारा ट्विटर में किए गए ट्विट को देखा जा सकता है, जिसमें वे काफी सारे फ्रेंडशिप बैंड हाथ में लिए हुए हैं| लोग उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा, आज जोमैटो के कस्टमर्स सरप्राइज की उम्मीद में ढेर सारे ऑर्डर दे देंगे| वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या आप चंडीगढ़ में डिलीवर करेंगे| एक ने लिखा, आपसे डिलीवरी और फ्रेंडशिप बैंड मिलने पर आज कई लोगों के दिन बन जाएंगे|

पूरे भारत में आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है| अगस्त महीने की शुरूआत के पहले रविवार को ही फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है| भारत के अलावा भी कई देशों में जैसे, बांग्लादेश, यूएई, मलेशिया और अमेरिका में भी अगस्त के पहले रविवार को ही फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है|