सी-सेक्शन डिलीवरी के समय महिला ने गाया ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – सोशल मीडिया पर एक महिला की डिलीवरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें वो सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म देने जा रही है| जिस वक़्त डॉक्टर्स उसका ऑपरेशन कर रहे थे| उस वक़्त वो महिला खुद को हिम्मत देने के लिए बिना रुके लगातार भजन गा रही थी| किसी ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है|

ऑपरेशन थिएटर में श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, क्लिप इंटरनेट पर वायरल | Shri Krishna Govind Hare Murari in operation theatre, clip goes viral on internet | ऑपरेशन थिएटर में श्री ...

ऑपरेशन थिएटर से महिला का भजन गाते वीडियो हुआ वायरल 

हाल ही में एक महिला की डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जो सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म देने जा रही है| जिस वक़्त डॉक्टर्स उसका ऑपरेशन कर रहे थे उस वक़्त वो महिला खुद को हिम्मत देने के लिए बिना रुके लगातार भजन गा रही थी| महिला ऑपरेशन के समय भगवान श्री कृष्ण का भजन  ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी…’ गा रही थी| वहीं ऑपरेशन थिएटर में मौजूद कसी शख्स ने महिला का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया| और अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|

यूजर ने शेयर किया वीडियो 

महिला भागन बेहद सुरीला और एकाग्रता से गा रही थी कि मानों वो अपना सारा दर्द और डर भुला देना चाहती हो| वीडियो को @fenilkothari नाम की ट्विटर आई से पोस्ट किया गया है| इस्द्के कैप्शन में यूजर ने लिखा कि रोंगटे खड़े कर देने वाला पल| वो महिला लगातार बच्चे की ज़िन्दगी के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना कर रही है|

https://x.com/fenilkothari/status/1803350262427619527

वीडियो पर लोग ने ढेरों प्यारे कमेंट किए हैं| एक यूजर ने लिखा- सबसे पवित्र प्रेम| एक अन्य ने लिखा- मां का प्यार| एक यूजर ने लिखा- किसी ने इस खूबसूरती से कभी लाइव परफॉर्मेंस नहीं दिया होगा|  हालांकि ये वीडियो कब का और कहां का है ये नहीं कहा जा सकता है लेकिन ये वायरल है और लोगों को दिलों को छू रहा है|

यह भी पढ़ें – विजय माल्या के बेटे ने रचाई लंदन में शादी, सामने आई तस्वीरें

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.