मुंबई की लोकल ट्रेन में दो महिलाओं के बीच जमकर हुई लड़ाई, मारे ताबड़तोड़ चांटे फिर पकड़े बाल

KNEWS DESK- बीते काफी समय से मेट्रो में लड़ाई झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए| कहीं कपल्स को लेकर तो कहीं मेट्रो को पार्लर बनाने को लेकर| दिल्ली मेट्रो में तो लड़ाई झगड़े के लिए चेतावनी भी दे दी गई है लेकिन फिर भी आए दिन तमाशा बरकरार है| अब मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| जिसमें दो महिलाएं जमकर लड़ाई कर रही हैं| लग रहा है कि दोनों एक दुसरे की जान ही ले लेंगी|

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रहे वीडियो में मुंबई लोकल की खचाखच भरी ट्रेन में अचानक किसी बात को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गई हैं| यहां बात बहस ही नहीं बल्कि मार पीट तक पहुंच गई| एक महिला दूसरी को जोरदार चांटा मारती है तो बदले में दूसरी भी नहीं चूकती और उसे थप्पड़ जड़ देती है| फिर बहुत बुरी तरह उसके बाल नोचने लगती है| आसपास की महिलाएं किसी तरह महिला के बाल छुड़ाती हैं| तब कहीं जाकर मामला शांत होता है|

ये अब सोशल मीडिया पर काफी जमकर वायरल हो रहा है| लोग ज्यादा से ज्यादा इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं| यूजर्स इस वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे आरहे हैं| इस वीडियो में अब तक कई लाइक्स भी आ चुके हैं|

About Post Author