Gungun Gupta MMS Leak: गुनगुन गुप्ता ने अपने वायरल हुए अश्लील वीडियो पर दिया रिएक्शन, कहा- ‘व्यूज हासिल करना…’

KNEWS DESK- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता का इस महीने के पहले हफ़्ते में एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ| जिसमें वो वीडियो कॉल पर एक लड़के के साथ अपने कपड़े उतारती नजर आ रही थीं| इस वीडियो पर अब गुनगुन ने खुद अपना रिएक्शन दिया है| उन्होंने इसे एडिटेड वीडियो बताया है|

गुनगुन गुप्ता ने दीपावली के दिन एक पोस्ट के जरिए अपनी सफाई पेश करते हुए कहा, बस करो आप सभी| मैं इतनी मजबूत नहीं हूं| सब बताना है आप सबको| थोड़ा टाइम और| जिन लोगों ने भी इसे एडिट किया है, उनका मकसद सिर्फ व्यूज हासिल करना और मुझे बदनाम करना है| ऐसे काम किसी की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं और आप लोगों को भी किसी को जज करने का मौका चाहिए लेकिन कोई बात नहीं| अभी मेरा बुरा समय चल रहा है| गुनगुन गुप्ता ने आखिर में कहा, जो लोग प्यार करते हैं, वो मेरे लिए बहुत कुछ हैं| आशा करती हूं आप लोग इस दीपावली में खुश होंगे|

आपको बता दें, गुनगुन गुप्ता को पहचान TikTok से मिली थी| गुनगुन गुप्ता इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस हैं, जहां उनके 58 लाख फॉलोवर्स हैं| यही नहीं, स्नैपचैट पर उनके 6 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं| फेसबुक पर उनके 2 लाख से ज़्यादा फैंस हैं| यूट्यूब की बात करें तो उसमें 66,000 लोग उनके चैनल के साथ जुड़े हैं| उनका इंस्टाग्राम पेज फिलहाल बंद है|

About Post Author