सामने आए एलियन के शव को देखकर हुए सब हैरान, पेट में अंडे और हाथों में हैं तीन उंगलियां

KNEWS DESK- एलियन को लेकर कई अफवाहें सुनी जाती हैं| अक्सर इन्हें लेकर कई दावे भी किए गए हैं लेकिन अब तक एलियन को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं पाया गया था| आपको बता दें कि अब एलियन को लेकर कुछ ऐसी चीजें सामने आईं हैं, जो यकीनन सच हैं|

दरअसल, मेक्सिको की संसद में एक अनोखा मामला सामने आया है| यहां की संसद में एक आध‍िकार‍िक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने 2 कथ‍ित एल‍ियंस के शव सामने पेश किए हैं| जिनका आधिकारिक अनावरण यूएफओ विशेषज्ञ जैमी मौसन ने किया|

जैमी मौसन कई सालों से एलियन पर रिसर्च कर रहे हैं| मौसन ने मेक्सिकन संसद में एक बक्से को दिखाया| बक्से में दो छोटी अस्थियां रखी हुई हैं| इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये एलियन के शव हैं| इनको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये करीब 1000 साल पुरानी हैं और इन्‍हें पेरू के कूस्‍को से हासिल किया गया है| हालांकि इन लाशों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि ये इंसानों की लाशें हैं|

इन लाशों के प्रदर्शन के दौरान अमेरिकन सेफ एयरोस्‍पेस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और यूएस नेवी के फॉर्मर पायलट रचान ग्रेव्स भी वहां मौजूद थे| उन्‍होंने इसे एक अद्भुत घटना करार दिया है| मौसन ने शपथ के तहत मैक्सिकन सरकार के सदस्यों और अमेरिकी अधिकारियों को कहा कि यूएफओ नमूने का हाल ही में ऑटोनॉमस नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिको में अध्ययन किया गया था, जहां वैज्ञानिकों ने रेडियोकार्बन डेटिंग के आधार पर डीएनए साक्ष्‍य हासिल करने में सफलता हासिल की है|

 

मैसन ने कहा कि अन्य डीएनए नमूनों से तुलना करने के बाद, यह पाया गया कि 30 फीसदी से अधिक नमूनों का डीएनए अज्ञात था| मैसन ने कहा कि ये लाशें किसी यूएफओ में नहीं मिली थीं| ये डायटम खदानों में पाए गए थे और बाद में जीवाश्म बन गए थे| सुनवाई के दौरान नमूनों के एक्स-रे भी दिखाए गए| विशेषज्ञों द्वारा कहा गया कि इनमें से एक एलियन के शरीर के अंदर अंडे दिखाई दे रहे हैं|

उन्होंने कहा कि उन्हें जांच में पता चला है कि दोनों एलियन के शरीर में ऑस्मियम जैसी बहुत ही दुर्लभ धातुओं को इंप्लांट किया गया है| अमेरिकन फॉर सेफ एयरोस्पेस के कार्यकारी निदेशक और पूर्व अमेरिकी नौसेना पायलट रयान ग्रेव्स जो कि इस कार्यक्रम में मौजूद थे उन्होंने कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में अमेरिकी कांग्रेस को इस खतरे के बारे में आगाह किया था| उड़ानों के दौरान उनका सामना यूएफओ से हुआ था| ये अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं|

About Post Author