बाली के पवित्र स्थल पर शख्स ने न्यूड होकर किया ये काम, वायरल हुआ वीडियो

KNEWS DESK- इंडोनेशिया के बाली द्वीप से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है| जहां एक विदेशी शख्स एक हिंदू मंदिर के सामने नग्न अवस्था में मेडिटेशन कर रहा है| शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है| वीडियो देख इंडोनेशियाई लोग भड़के हुए हैं| वहां के अधिकारीयों ने विदेशी शख्स की खोज शुरू कर दी है|

शख्स का ये वीडियो बाली की मशहूर उद्यमी नी लुह जेलैंटिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है| उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- इतना बड़ा अपमान! हमारे मंदिर में नग्न होकर मेडिटेशन कर रहे हो… क्या तुम्हारा दिमाग खराब हो गया? तुम बाली के लोगों और उनके धर्म का अपमान करने का यह काम कैसे कर सकते हो? अधिकारी कृपया इस शख्स को गिरफ्तार करें, अब बहुत हो गया! ये हम बाली के लोगों का अपमान है| ली ने वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का इंस्टाग्राम अकाउंट को मेंशन करते हुए लिखा कि उसे बाली में रहने का अधिकार नहीं है|

https://www.instagram.com/reel/Cx0WwzPyyfx/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ddb89b20-a1ed-4325-af2d-d23365b02b8f

इस संबंध में इंडोनेशिया के इमिग्रेशन ऑफिस प्रमुख टेडी रियांडो ने कहा- हम अभी इस घटना की जांच कर रहे हैं| इंडोनेशियाई अधिकारियों ने विदेशी नागरिक की पहचान कर ली है लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा| इसलिए उसके नाम और राष्ट्रीयता का कोई पता नहीं चल पाया|

रियांदी ने कहा, इमिग्रेशन ऑफिस फिलहाल विदेशी नागरिक के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहा है लेकिन अभी तक उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है| उन्होंने कहा- विदेशी नागरिक की तलाश के लिए उनका ऑफिस बाली पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहा है| वो इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वीडियो की सटीक लोकेशन और समय क्या है|

बाली में हर साल लाखों विदेशी पर्यटन आते हैं| कोविड-19 महामारी के बाद बाली के फिर से खुलने के बाद से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें लोगों को द्वीप पर अश्लील हरकत के लिए बाली से बाहर भेज दिया गया|

About Post Author