KNEWS DESK- अगर आप YouTube Shorts बनाते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कितने सब्सक्राइबर और कितने व्यू पूरे होने पर कमाई शुरू होती है? YouTube ने नया मोनेटाइजेशन मॉडल लागू कर दिया है, जिससे अब छोटे क्रिएटर्स भी कमाई कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी नियमों को समझना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं Shorts से कमाई का पूरा सिस्टम आसान भाषा में।
Shorts से कमाई कैसे शुरू होती है?
सबसे पहले यह साफ समझ लें कि कमाई सिर्फ सब्सक्राइबर पर निर्भर नहीं होती। पैसा कमाने के लिए आपको YouTube Partner Program (YPP) में शामिल होना जरूरी है।
YPP में शामिल होने की शर्तें (Shorts क्रिएटर्स के लिए)
Shorts के माध्यम से कमाई करने के लिए आपको ये दो शर्तें पूरी करनी होंगी:
1. कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर
2. पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ (10 मिलियन) Shorts Views
यानी सिर्फ सब्सक्राइबर बढ़ाने से फायदा नहीं। व्यूज और एंगेजमेंट होना जरूरी है।
Shorts से कमाई शुरू करने के लिए जरूरी है Monetization Module Accept करना
YouTube ने Shorts के लिए एक अलग मोनेटाइजेशन मॉड्यूल बनाया है। Shorts से कमाई तभी मिलेगी जब आप इस मॉड्यूल को Accept कर देंगे। मॉड्यूल स्वीकार करने के बाद जो भी व्यू आएंगे, उन्हीं पर रेवेन्यू लागू होगा। मॉड्यूल से पहले आए व्यू का पैसा नहीं मिलता। यह नियम YouTube Ads और YouTube Premium दोनों पर लागू है।
किन Shorts पर मिलता है पैसा?
कमाई सिर्फ उन्हीं वीडियो पर मिलती है जो नीचे दिए गए नियमों को पूरा करें:
ओरिजिनल कंटेंट होना चाहिए
दूसरे प्लेटफॉर्म (जैसे Instagram, TikTok) से कॉपी किए वीडियो पर रेवेन्यू नहीं मिलता।
विज्ञापन-फ्रेंडली (Ad-Friendly) कंटेंट
Sensitive या नॉन-एड-सेफ कंटेंट पर कमाई नहीं होती।
फर्जी व्यू, बॉट व्यू मान्य नहीं
Artificially बढ़ाए views रेवेन्यू में गिने नहीं जाते।
म्यूजिक इस्तेमाल किया?
तो कमाई क्रिएटर और म्यूजिक लाइसेंस के बीच बंट जाती है।
Shorts का रेवेन्यू शेयर कैसे होता है? पूरा फॉर्मूला समझें
Shorts का एड रेवेन्यू YouTube सामान्य वीडियो की तरह सीधे एक चैनल को नहीं देता। पूरा पैसा एक Shorts Creator Pool में जाता है। उसके बाद:
- हर क्रिएटर को उसके व्यू के अनुपात में हिस्सा (Share) मिलता है।
- उसमें से 45% हिस्सा सीधे क्रिएटर को जाता है।
- यानी: YouTube Shorts में Revenue Split = 45% Creator : 55% YouTube
अगर आपके वीडियो में म्यूजिक इस्तेमाल है, तो:
- पहले म्यूजिक लाइसेंस की फीस काटी जाएगी
- उसके बाद बचा हुआ हिस्सा 45% क्रिएटर को मिलेगा
YouTube Premium से आने वाले व्यू पर भी यही नियम लागू होता है—
Premium Revenue का भी 45% सीधे क्रिएटर को मिलता है।
कब और कैसे कमाई शुरू होगी?
YouTube Shorts से कमाने के लिए आपको ये ज़रूरी कदम पूरे करने होंगे:
- 1,000 सब्सक्राइबर पूरे करें।
- पिछले 90 दिनों में 10 मिलियन Shorts Views लाएं।
- Shorts Monetization Module Accept करें।
- ओरिजिनल और एड-फ्रेंडली कंटेंट बनाएं।
इन शर्तों को पूरा करते ही आप Shorts Ads और YouTube Premium दोनों से कमाई शुरू कर सकते हैं।