सोशल मीडिया का बढ़ता क्रेज, समाज के लिए क्यों है उपयोगी

KNEWS DESK, आजकल सोशल मीडिया का उपयोग बच्चा बच्चा करता है| इसके प्रयोग से लोगों को बहुत फायदे हैं और ये हमारी सोसाइटी के लिए ऐसे बहुत से काम करती है जिससे हमारे समाज में विकास होता है|

सोशल मीडिया क्या है? What is Social Media in Hindi | My Hindi Tricks

सोशल मीडिया का प्रयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि इसका इस्तेमाल आज के समय में हर कोई करता है| सोशल मीडिया सबसे अच्छा काम तो यह करती है कि वह लोगों का संपर्क नहीं टूटने देती है, लोग चाहें जहां भी हो वे आपस में एक दूसरे से कनेक्ट रहते हैं, जिससे उनको दूर होने की कमी महसूस नहीं होती है| वहीं इसका मुख्य काम यह भी है कि यह लोगों तक सूचनाओं का प्रसारण व जानकारी प्रदान करती है| जिससे हमें उनके प्रति जागरूकता, नए विचार तथा नई सोच प्राप्त होती है| इसके अलावा हम आपको बता दें कि वह हमारे समाज को शिक्षित करती है और मनोरंजित भी करती है| जिससे वह लोगों को ज्ञान देने के साथ साथ मनोरंजन के जरिए उनकी बोरियत भी समाप्त करने में सहायता करती है| साथ ही साथ ऐसे और भी बहुत काम हैं जो सोशल मीडिया हमारे समाज के लिए करती है जैसे अपने व्यापार में बढ़ोतरी लाना और सामाजिक बदलाव करना इत्यादि| ये सभी काम हमारे समाज के विकास के लिए सहायक हैं| परन्तु सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए|

About Post Author