रिलायंस जियो ने Ookla स्पीडटेस्ट में जीते सभी 9 अवॉर्ड, 5G में भी सबसे अव्वल, देखिए लिस्ट

KNEWS DESK – मुकेश अम्बानी की कंपनी रिलायंस जियो देश का टॉप नेटवर्क बन चुका है| टेलिकॉम की दुनिया में जियो का जलवा कामय है। जियो ने 4G के बाद 5G के मामले में जोरदार एंट्री मारी है। जियो ने करीब 1 साल पहले 5G सर्विस को रोलआउट किया था। वैसे तो बाकी टेलिकॉम कंपनी की तरह जियो खुद को सबसे बेहतरीन बता रहा था, लेकिन अब उसके दावे पर ग्लोबल कनेक्टिविटी इेंटेलिजेंस एजेंसी Ookla की मुहर लग गई है। रिलायंस ने Ookla स्पीडटेस्ट में सभी 9 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं| कंपनी को अलग-अलग कैटेगरी में 9 अवॉर्ड से सम्मानित किया है| आपको बताते हैं कि कंपनी को कौन-कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

4G डाउनलोड स्पीड के मामले में Jio ने मारी बाजी, जानिए क्या रहा Vodafone  Idea और Airtel का हाल

Ookla Speedtest Awards

Ookla स्पीडटेस्ट में मुकेश अम्बानी की रिलायंस जियो ने सभी 9 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं| जियो देश का सर्वश्रेठ नेटवर्क बन चुका है. कंपनी को 5G समेत अलग-अलग कैटेगरी में कुल 9 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| जियो ने सर्वश्रेष्ठ मोबाइल नेटवर्क, सबसे तेज़ मोबाइल नेटवर्क, सर्वश्रेष्ठ मोबाइल कवरेज, टॉप रेटेड मोबाइल नेटवर्क, सर्वश्रेष्ठ मोबाइल वीडियो अनुभव, सर्वश्रेष्ठ मोबाइल गेमिंग अनुभव, सबसे तेज़ 5G मोबाइल नेटवर्क, सर्वश्रेष्ठ 5G मोबाइल वीडियो एक्सपीरियंस और सर्वश्रेष्ठ 5G मोबाइल गेमिंग अनुभव के लिए पुरस्कार जीते हैं|

इस मौके पर Ookla के अध्यक्ष और सीईओ स्टीफन बाय ने कहा कि हम अपने इनसाइट्स से अपने ग्राहकों को (टेलीकॉम कंपनियों) को उनके ग्राहकों को बेस्ट नेटवर्क प्रदान करने के लिए प्रेरित करते हैं| उन्होंने कहा कि आज कंपनी को ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रिलायंस जियो देश में सबसे बेस्ट नेटवर्क प्रदान कर रहा है, साथ ही बेस्ट वीडियो, गेमिंग और 5G एक्सपीरियंस भी लोगों को दे रहा है|

5G पर तेजी से किया काम 

रिलायंस जियो द्वारा सभी 9 अवॉर्ड जीतने पर जियो के चेयरमैन, आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी का मकसद भारत में एक डिजिटल सोसाइटी बनाना था जहां टेक्नोलॉजी हमारे जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएं| इस रेवोल्यूशन में कंट्रीब्यूट करना जियो के लिए सौभाग्य की बात है और कंपनी लगातार  अपने नेटवर्क को मजबूत कर रही है|

आकाश अंबानी ने कहा कि जिस स्पीड से देशभर में जियो ने 5G रोलआउट किया है उससे वे बेहद खुश हैं| उन्होंने बताया कि जियो ने पूरे भारत को एक मजबूत 5G नेटवर्क से कवर कर लिया है और ये सब कंपनी की डेडलाइन दिसंबर 2023 से पहले पूरा हो गया है| जियो के चेयरमैन, आकाश ने कहा कि भारत के संपूर्ण 5G डिप्लॉयमेंट में जियो की हिस्सेदारी 85% की है और हम हर 10 सेकंड में एक 5G सेल तैनात कर रहे हैं|

About Post Author