मोटोरोला जल्द नया फ्लिप फोन Motorola Razr 50 करेगा लॉन्च, जानें फीचर्स और डिटेल्स

KNEWS DESK – मोटोरोला भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लगातार अपने नए फोन पेश कर रहा है। कंपनी बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती है। अब कंपनी अपने प्रीमियम फ्लिप फोन सेगमेंट में एक और धमाका करने की तैयारी कर रही है। मोटोरोला ने हाल ही में अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें आगामी फ्लिप फोन Motorola Razr 50 का खुलासा किया गया है।

Motorola Razr 50

Motorola Razr 50 को एक बड़े एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा रहा है। टीजर में इस फोन का कंप्लीट लुक सामने आ चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह फोन फ्लिप डिजाइन के साथ आएगा। कंपनी ने इस फोन के बारे में कहा है कि यह फोन इतना आकर्षक है कि ग्राहकों को इससे प्यार हो जाएगा।

https://x.com/motorolaindia/status/1825533121132929110

Motorola Razr 50 Ultra

गौरतलब है कि Motorola ने जून में चीन में Razr 50 और Razr 50 Ultra को लॉन्च किया था। इसके बाद जुलाई में Razr 50 Ultra को भारत समेत अन्य बाजारों में भी पेश किया गया था। भारत में इस फोन को 4 जुलाई को लॉन्च किया गया था। अब Motorola Razr 50 को भी भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी है, जिसे इस महीने के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Moto G45 5G की भी हो रही एंट्री

इसके अलावा, मोटोरोला अपने बजट सेगमेंट में भी एक नया फोन लॉन्च कर रहा है। कंपनी 21 अगस्त को Moto G45 5G को भारतीय बाजार में पेश करेगी। इस फोन का लैंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुका है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो चुका है। Moto G45 5G में कंपनी Snapdragon 6s Gen 3 पावरफुल प्रोसेसर का उपयोग करेगी, जो इसे एक शक्तिशाली परफॉर्मेंस देगा।

About Post Author