इंस्टाग्राम जल्द ला रहा नया पेड सब्सक्रिप्शन फीचर, अब स्टोरी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल और कमाई का मौका

KNEWS DESK- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नए पेड सब्सक्रिप्शन फीचर “इंस्टाग्राम प्लस” की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर खासतौर पर स्टोरीज को ज्यादा एडवांस और कंट्रोल्ड बनाने पर केंद्रित होगा। इससे साफ है कि Meta Platforms अब अपने प्लेटफॉर्म पर पेड सर्विसेज को तेजी से बढ़ावा देना चाहता है।

क्या है इंस्टाग्राम प्लस और कितनी होगी कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस अभी टेस्टिंग फेज में है और इसे सीमित यूजर्स के साथ कुछ देशों में ट्राय किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इसे फिलहाल फिलीपींस में लगभग 65 फिलीपीन पेसो (करीब 100 रुपये) प्रति महीने की कीमत पर टेस्ट किया जा रहा है।

इस प्लान में एक महीने का फ्री ट्रायल मिलने की भी संभावना है, जिसके बाद यह ऑटोमैटिक रिन्यू हो सकता है। यह फीचर काफी हद तक Snapchat के पेड मॉडल “Snapchat Plus” जैसा हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

स्टोरीज में मिलेंगे नए और पावरफुल फीचर्स

इंस्टाग्राम प्लस का मुख्य फोकस स्टोरी फीचर को और ज्यादा मजबूत बनाना है। इसके तहत यूजर्स को कई एडवांस टूल्स मिल सकते हैं—

  • अलग-अलग ऑडियंस ग्रुप बनाकर स्टोरी शेयर करने का विकल्प।
  • स्टोरी को कितनी बार रीवॉच किया गया, इसका डेटा।
  • पोस्ट करने से पहले स्टोरी का प्रीव्यू।
  • बिना दिखे किसी की स्टोरी देखने की सुविधा।
  • हर हफ्ते एक स्टोरी को “स्पॉटलाइट” करने का फीचर।
  • सुपरलाइक और सुपर हार्ट जैसे एंगेजमेंट टूल्स।
  • ये सभी फीचर्स यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और बेहतर एंगेजमेंट का मौका देंगे।

लंबी स्टोरी और नए AI अपडेट की तैयारी

इंस्टाग्राम प्लस में स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक लाइव रखने का ऑप्शन भी मिल सकता है, जो मौजूदा सिस्टम से बड़ा बदलाव होगा। इससे क्रिएटर्स को अपने कंटेंट की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म जल्द ही कुछ और बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की है कि 8 मई से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट सपोर्ट बंद किया जाएगा, जिसके चलते यूजर्स को अपने पुराने मैसेज और मीडिया डाउनलोड करने होंगे।

इंस्टाग्राम प्लस के जरिए प्लेटफॉर्म न सिर्फ नए रेवेन्यू मॉडल पर काम कर रहा है, बल्कि यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड और कंट्रोल्ड एक्सपीरियंस देने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह फीचर सोशल मीडिया के इस्तेमाल के तरीके को काफी हद तक बदल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *