बड़े बदलाव की ओर Google Maps

KNEWS DESK- Google Maps अब एक नए बदलाव की ओर कदम बढ़ाने जा रहा है। गूगल मैप 1 अगस्त 2024 से देशभर में अपने कई नियमों में बदलाव कर रहा है जिसके बाद अब आप गूगल मैप को डॉलर की जगह भारतीय रुपये में पेमेंट कर पाएंगे। अगर आप ये सोच रहे हैं कि गूगल मैप तो फ्री है, तो पेमेंट में क्या बदलाव? तो आपको बता दें अगर आप गूगल मैप को बिजनेस के लिए इस्तेमाल करते हैं, जैसे कैब या डिलीवरी सर्विस, तो आपको गूगल मैप का इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। और अब इन्हीं कीमतों में बदलाव किया गया है। गूगल की तरफ से भारतीयों से नेविगेशन के लिए 4 से 5 डॉलर मंथली फीस ली जाती थी। मगर अब 1 अगस्त से यही फीस डॉलर की जगह भारतीय रुपये में और वो भी पहले से कम कीमत देनी होगी। इसके साथ ही, Google Maps ने अपनी सेवाओं की कीमतों में भी 70% तक की कटौती की है|

आम उपयोगकर्ता पर क्या होगा असर?

अगर आप Google Maps को व्यक्तिगत उपयोग के लिए करते हैं, तो आपको इन बदलावों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. Google Maps का व्यक्तिगत उपयोग अभी भी मुफ्त है|

Google Maps क्या है और यह कैसे काम करता है?

Google Maps एक मुफ्त ऑनलाइन मैपिंग सेवा है जो Google द्वारा प्रदान की जाती है. इसका उपयोग दुनिया भर के किसी भी स्थान का नक्शा देखने, दिशा-निर्देश प्राप्त करने और स्थानीय व्यवसायों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है|

About Post Author