WhatsApp Web यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट, अब बिना ऐप डाउनलोड किए होगी वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा

KNEWS DESK- WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी अब WhatsApp Web पर भी वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इस सुविधा का यूज़र्स लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। फिलहाल यह फीचर कुछ बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया है और आने वाले समय में इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

अब तक WhatsApp Web केवल टेक्स्ट मैसेज और मीडिया शेयरिंग तक सीमित था, जबकि कॉलिंग की सुविधा सिर्फ Windows और Mac डेस्कटॉप ऐप में ही मिलती थी।

बिना डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए कर पाएंगे कॉल

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Web पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इस फीचर पर पिछले करीब एक साल से काम किया जा रहा था। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ वन-टू-वन चैट के लिए उपलब्ध है।

इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूज़र्स को अब कॉल करने के लिए अलग से WhatsApp का डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे अपने ब्राउज़र के जरिए कॉल कर सकेंगे।

WhatsApp Web पर ऐसे शुरू करें कॉल

WhatsApp Web बीटा प्रोग्राम में शामिल कुछ चुनिंदा यूज़र्स को यह नया फीचर मिल चुका है। कॉल शुरू करने के लिए—

  • किसी भी चैट को ओपन करें
  • ऊपर दाईं ओर मौजूद वॉयस या वीडियो कॉल आइकन पर क्लिक करें
  • कॉल तुरंत कनेक्ट हो जाएगी

उम्मीद की जा रही है कि यह फीचर जल्द ही सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएगा।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी WhatsApp Web कॉल्स

सिक्योरिटी के मामले में भी WhatsApp Web का यह नया कॉलिंग फीचर पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। WhatsApp Web से की गई वॉयस और वीडियो कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी, ठीक वैसे ही जैसे मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप पर होती हैं। इन कॉल्स की सुरक्षा के लिए Signal प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका उपयोग WhatsApp साल 2016 से मैसेज, कॉल और स्टेटस अपडेट्स के लिए करता आ रहा है।

WhatsApp Web होगा और भी ज्यादा पावरफुल

इस नए अपडेट के बाद WhatsApp Web एक कंप्लीट कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा। टेक्स्ट, मीडिया, स्क्रीन शेयरिंग और अब वॉयस-वीडियो कॉलिंग के साथ यूज़र्स का अनुभव पहले से कहीं बेहतर होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *