Amazon Electronic Premier League 2026: आज रात से शुरू होने वाली है सेल, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे जबरदस्त डिस्काउंट, जानें?

KNEWS DESK- अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Amazon की Electronic Premier League 2026 सेल शुरू होने वाली है, जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक एक्सेसरीज पर शानदार छूट दी जाएगी।

यह सेल 5 मार्च की रात 12 बजे यानी 6 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, हेडफोन, कैमरा, स्मार्ट टीवी, एसी और फ्रिज जैसे कई प्रोडक्ट्स कम कीमत पर खरीदे जा सकेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर मिलेंगी बड़ी छूट

Amazon की इस सेल में कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है।

  • लैपटॉप और टैबलेट पर 45% तक की छूट
  • लैपटॉप और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 80% तक का डिस्काउंट
  • कैमरा, हेडफोन और स्पीकर पर 80% तक की छूट
  • मोबाइल एक्सेसरीज पर 65% तक की छूट

इस सेल के दौरान कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।

इन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे खास ऑफर

सेल शुरू होने से पहले ही कुछ प्रोडक्ट्स की डील्स सामने आ चुकी हैं।

  • HP OmniBook 5 OLED Laptop को सेल में ₹62,490 में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी मौजूदा कीमत करीब ₹66,326 है।
  • Panasonic 1.5 Ton 5 Star Air Conditioner सेल में ₹41,990 में मिलेगा, जबकि अभी इसकी कीमत लगभग ₹45,990 है।
  • iQOO 15R (8GB RAM + 256GB) वेरिएंट की कीमत सेल में ₹40,999 हो जाएगी, जो फिलहाल करीब ₹44,999 में मिल रहा है।
  • Xiaomi Pad 7 (12GB RAM + 256GB) टैबलेट की कीमत ₹32,999 से घटकर ₹27,999 हो जाएगी।
  • Samsung 653L Refrigerator को ₹77,990 की जगह सिर्फ ₹41,990 में खरीदा जा सकेगा।
  • Sony Alpha ILCE‑7M4K Full‑Frame Hybrid Camera की कीमत ₹1,96,989 से घटकर लगभग ₹1,93,990 हो जाएगी।

बैंक ऑफर से मिलेगी अतिरिक्त छूट

अगर आप इस सेल में और ज्यादा बचत करना चाहते हैं तो बैंक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को ₹4500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

ऐसे में अगर आप किसी बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छी डील साबित हो सकती है।

टेक खरीदारी के लिए शानदार मौका

Amazon की Electronic Premier League 2026 सेल टेक लवर्स के लिए बड़ा मौका लेकर आई है। अगर आप लंबे समय से किसी गैजेट या होम अप्लायंस को खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो इस सेल के दौरान भारी छूट के साथ उसे खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *