KNEWS DESK- भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए Perplexity Pro का फ्री ऑफर बंद कर दिया है। यह एक लिमिटेड टाइम बेनिफिट था, जिसे कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि 16 जनवरी 2026 के बाद यह ऑफर हटा लिया जाएगा। अब एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रीपेड प्लान लिस्टिंग से यह बेनिफिट पूरी तरह गायब हो चुका है।
पहले क्लेम करने वालों को मिलेगा पूरा फायदा
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन यूजर्स ने इस ऑफर को समय रहते रिडीम कर लिया था, उन्हें रिडेम्पशन डेट से एक साल तक Perplexity Pro का एक्सेस मिलता रहेगा। इस ऑफर के जरिए यूजर्स को करीब 17,000 रुपये तक का फायदा मिला है, क्योंकि Perplexity Pro एक प्रीमियम और महंगा AI सब्सक्रिप्शन है।
बिलिंग डिटेल्स अपडेट न करने वालों को हुआ नुकसान
Airtel Perplexity Pro उन यूजर्स के लिए काम करना बंद कर चुका है, जिन्होंने अपनी बिलिंग डिटेल्स अपडेट नहीं की थीं। ऐसे में जरूरी था कि बिलिंग डिटेल्स डालने के बाद सब्सक्रिप्शन को समय पर कैंसिल किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो प्लेटफॉर्म अपने आप सब्सक्रिप्शन ऑटो-रिन्यू कर देता है, जो काफी महंगा साबित हो सकता है। जो यूजर्स अब इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Airtel का नया तोहफा: Adobe Express Premium फ्री
Perplexity Pro के ऑफर के खत्म होने के बाद एयरटेल ने कस्टमर्स को राहत देते हुए एक नया बड़ा फायदा पेश किया है। कंपनी अब अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस दे रही है। यह बेनिफिट सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए ही नहीं, बल्कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।
इन प्रीपेड प्लान्स के साथ मिलेगा Adobe Express Premium
▪ ₹199 वाला प्लान
- 2GB डेटा
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- डेली 100 SMS
- 28 दिन की वैलिडिटी
- 12 महीने का Adobe Express Premium फ्री
▪ ₹219 और ₹299 वाले प्लान
इन दोनों प्लान्स के साथ भी यूजर्स को Adobe Express Premium का 1 साल का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है।
Airtel की नई रणनीति पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
टेलीकॉम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एयरटेल अब AI टूल्स की जगह डिजिटल क्रिएटिव सर्विसेज पर ज्यादा फोकस कर रहा है, ताकि यूजर्स को कंटेंट क्रिएशन और डिजाइन से जुड़े फायदे मिल सकें।