पेरिस ओलंपिक 2024 के समाप्त होने के बाद खेल गांव से रवाना हुईं विनेश फोगाट

KNEWS DESK, पेरिस ओलंपिक समापन के बाद विनेश फोगाट और ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत साथ में खेल गांव से रवाना हो चुके हैं। जिसकी कुछ फोटोस वायरल हो रही हैं। वह दोनों आज भारत लौट रहे हैं।

विनेश फोगट जल्द लौट सकती हैं भारत, अभी तक नहीं हुआ सिल्वर मेडल का फैसला - India TV Hindi

पेरिस ओलंपिक 2024 खत्म हो गया है और भारत के खाते में इस बार 6 मेडल आए हैं। वहीं विनेश फोगाट गोल्ड मेडल मुकाबले के कुछ घंटे पहले डिस्क्वालीफाई हो गई थी, जिसके चलते अभी रजत पदक का फैसला आना बाकी है। यदि इंडिया को यह मेडल मिलता है तो भारत की झोली में 7वां मेडल आ जाएगा। बता दें कि फैसला आने से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक के खेल गांव से रवाना हो चुकी हैं। उनके साथ इंडियन रेसलर अमन सहरावत भी भारत लौट रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार दोनों रेसलर आज यानी 13 अगस्त को 10:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंच सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। लेकिन विनेश फोगाट की ओलंपिक खेल गांव से रवाना होते हुए कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

About Post Author