श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

KNEWS DESK – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आखिरकार पुरुष टीम के लिए 2024-25 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार 34 खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली है। हालांकि लिस्ट जारी होने में इस बार देरी जरूर हुई, लेकिन इसके साथ ही दो नामों की वापसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं—श्रेयस अय्यर और ईशान किशन।

BCCI ने किया ‘माफ’, दो बड़े नामों की वापसी

पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए गए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को इस बार फिर मौका मिला है। दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने सज़ा के तौर पर पिछली लिस्ट में शामिल नहीं किया था। इसकी सबसे बड़ी वजह घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाना था, जबकि BCCI की स्पष्ट गाइडलाइन है कि जो खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हैं, उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना अनिवार्य है।

क्या था मामला?

ईशान किशन दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका दौरे के बाद ब्रेक पर चले गए थे। उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया लेकिन रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए नहीं खेले। इसके बजाय वह बड़ौदा में निजी अभ्यास करते नजर आए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने पीठ दर्द के चलते रणजी मैचों से दूरी बनाई, लेकिन NCA के प्रमुख नितिन पटेल ने उन्हें फिट बताया था। इस विवाद के बाद अय्यर को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया।

दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने पुराने रवैये से सीख लेते हुए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई के लिए 480 रन बनाए। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया में भी वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टॉप स्कोरर बने। ईशान किशन ने झारखंड के लिए रन बनाए और फिर IPL 2025 के पहले ही मैच में धमाकेदार शतक जड़ दिया।

अब मिलेगी तमाम सुविधाएं

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के बाद अब अय्यर और ईशान को फिर से BCCI की सभी विशेष सुविधाएं मिलेंगी| सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस (COE) में निःशुल्क इलाज मिलेगा|  घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए यात्रा भत्ता मिलेगा| +वार्षिक रिटेनर फीस, जो ग्रेड के अनुसार तय होती है