Paris Paralympics 2024: प्रीति पाल ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास, एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी

KNEWS DESK – भारत की प्रीति पाल ने शुक्रवार को यहां पैरालंपिक की महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर प्रतियोगिता में 14.21 सेकेंड का अपना पर्सनल बेस्ट समय देकर रेस को पूरा किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पैरालंपिक की पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक

बता दें कि भारत की प्रीति पाल ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता। यह पेरिस पैरालंपिक की पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है। 23 वर्षीय प्रीति पाल ने अपनी उत्कृष्ट धावन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

preeti pal wins bronze medal in women 100m race athletics paris paralympics  2024 | Paralympics 2024: 90 मिनट में मेडल की बारिश, पेरिस पैरालंपिक में देश  को मिला तीसरा पदक; प्रीति पाल ने ...

अपने प्रदर्शन से देश का नाम गर्व से ऊंचा किया

चीन की झोऊ जिया (13.58) ने गोल्ड और गुओ कियानकियान (13.74) ने सिल्वर मेडल जीता। टी35 वर्गीकरण उन खिलाड़ियों के लिए है जिनमें समन्वय संबंधी विकार जैसे हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस और मस्तिष्क पक्षाघात आदि शामिल होते हैं। प्रीति पाल का कांस्य पदक भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

About Post Author