पावो नूरमी गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, ओलंपिक के लिए हैं तैयार

KNEWS DESK, नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में अपनी जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है| उन्होंने जैवलिन थ्रो इवेंट में अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर का बेस्ट थ्रो लगाया और गोल्ड अपने नाम कर लिया|

Athlete Neeraj Chopra Men's Javelin Throw Match Today In Tokyo Olumpics 2021 - Amar Ujala Hindi News Live - Neeraj Chopra:भाला फेंक में नीरज चोपड़ा का मुकाबला आज, देशभर को स्वर्ण पदक

भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने मंगलवार, 18 जून को फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया है| नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो का यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा है| उन्होंने अपना पहला थ्रो 83.62 मीटर का फेंका, लेकिन दूसरे राउंड में फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर ने उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया| इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में  85.97 मीटर के अपने बेस्ट थ्रो के साथ यह इवेंट जीता|इससे पता चलता है कि वह ओलंपिक के लिए अच्छे से तैयार हैं| वह अगले महीने पेरिस ओलंपिक से पहले एक ऐसे प्रदर्शन के साथ वापस आए हैं जो उन्हें खुश करेगा| वहीं मुकाबले को जीतकर नीरज चोपड़ा ने प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया| इसके अलावा फिनलैंड के टोनी केरेनन (84.19 मीटर) दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता| साथ ही फिनलैंड के ही ओलिवर हेलैंडर ने तीसरा स्थान (83.96 मीटर) हासिल किया|

About Post Author