KNEWS DESK – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की हालिया AGM बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को BCCI का नया अध्यक्ष चुना गया है। इसी के साथ पुरुष और महिला क्रिकेट टीम की सिलेक्शन कमेटियों में भी बड़ा फेरबदल किया गया है।
पुरुष टीम के लिए नए सिलेक्टर्स
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को पुरुष टीम की सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया है। इन दोनों को चेयरमैन अजित अगरकर के साथ काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में टीम इंडिया के चयन में इनका अनुभव काफी अहम साबित होगा।
महिला टीम की सिलेक्शन कमेटी
महिला क्रिकेट की सिलेक्शन कमेटी में भी नए बदलाव किए गए हैं। दिल्ली की पूर्व क्रिकेटर अमिता शर्मा को नई चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। उनके साथ सुलक्षणा नाइक, श्रवणति नायडू, श्यामा डे और जया शर्मा को भी सिलेक्टर्स की टीम में शामिल किया गया है।
जूनियर क्रिकेट सिलेक्शन पैनल की कमान एस. शरथ को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
AGM में अहम फैसला: IPL से पहले रणजी अनिवार्य
BCCI की AGM बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया। अब कोई भी अंडर-16 खिलाड़ी IPL में तब तक हिस्सा नहीं ले सकेगा, जब तक वह अपने राज्य के लिए कम से कम एक रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेल लेता। बोर्ड का मानना है कि इस नियम से खिलाड़ियों में रेड-बॉल क्रिकेट खेलने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और उनकी स्किल्स में सुधार होगा।
BCCI के नए पदाधिकारी
उपाध्यक्ष – राजीव शुक्ला
अध्यक्ष – मिथुन मन्हास
सचिव – देवजीत सैकिया