भारतीय फुटबॉल टीम के कैप्टन सुनील छेत्री ने किया सन्यास का ऐलान, कुवैत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मुकाबला

KNEWS DESK – भारत के महान फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल करियर से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है| कुवैत के खिलाफ FIFA वर्ल्ड कप क्वालीफायर के बाद भारतीय फुटबाल टीम के कैप्टन इंटरनेशनल फुटबॉल से सन्यास लेंगे |

Team India captain announced his retirement, will play his last match on this day, goal average is better than Messi. टीम इंडिया के कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, इस दिन खेलेंगेसोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी जानकारी 

आपको बता दें कि भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सन्यास की घोषणा कर दी है| इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी | उन्होंने बताया कि छह जून को वो FIFA वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2026 में अपना आखिरी मुकाबला कुवैत के खिलाफ खेलेंगे| जिसके बाद वो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे | इस दौरान वो विडियो में काफी इमोशनल नजर आए |

भारत के लिए अब तक खेले कुल 150 मैच 

बता दें कि सुनील छेत्री ने वर्ष 2005 से अपने करियर  कि शुरुवात की थी | उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 150 मैच खेले हैं और अपने 20 साल के करियर में 94 गोल दागे हैं | भारत के लिए उन्होंने अपना 150वां मैच गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था|

About Post Author