एशिया कप 2025 की मेजबानी करेगा भारत, 34 साल बाद टूर्नामेंट आयोजित करने का मिलेगा मौका

KNEWS DESK, भारत 2025 के एशिया कप की मेजबानी करेगा। भारत टी20 प्रारूप को होस्ट करेगा। वहीं 2027 में बांग्लादेश वनडे प्रारूप की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट आयोजित करने का मौका भारत को पूरे 34 साल बाद मिला है।

श्रीलंका में न होकर यूएई में आयोजित हो सकता इस बार का एशिया कप | Asia Cup 2022 likely to be moved from Sri Lanka to UAE

एशियाई क्रिकेट परिषद ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि भारत एशिया कप 2025 की मेजबानी करेगा। जबकि बांग्लादेश 2027 में 50 ओवर वाले टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। वहीं इससे पहले भारत ने 1991 में एशिया कप की मेजबानी की थी और अब भारत 2025 में पूरे 34 साल बाद इसकी मेंजबानी करेगा। वहीं यह टूर्नामेंट भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा। इसके बाद 2026 में देश में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप से पहले खेला जाएगा।

इसके अलावा आपको बता दें कि 2023 पुरुष एशिया कप, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका ने हाइब्रिड फॉर्मेट में की थी, 50 ओवर के टूर्नामेंट के रूप में खेला गया, जिसमें भारत चैंपियन बना था। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था। वहीं एशिया कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है, जिसने आठ बार खिताब जीता है। 2025 में भारत में होने वाला आगामी टी20 एशिया कप में भारत एक बार फिर अपना दमखम दिखाने उतरेगी।

About Post Author