IND vs NZ Test Match: भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन, लंच से पहले ही गिरे 107 रन पर 7 विकेट

KNEWS DESK, भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई नजर आई है। इंडिया ने लंच के पहले ही 107 रन पर 7 विकेट खो दिए हैं। जिससे न्यूजीलैंड की टीम अभी भी 152 रनों से आगे चल रही है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहा दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। वहीं भारत की ओर से खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 259 पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को ऑल आउट कर दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट अपने नाम किए। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट झटके।

बता दें कि कल 1 विकेट के साथ 24 रन पर इंडिया खेल रही थी। जिसके लिए आज भारत आगे की पारी खेलने के लिए मैदान पर उतरा। टीम को 50 रन पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं यशस्वी जायसवाल भी 30 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। जायसवाल के बाद क्रीज पर विराट कोहली खेलने उतरे, जोकि मात्रा 1 रन ही बना पाए। साथ ही 83 रन पर भारत की आधी टीम आउट हो गई। ऋषभ पंत ने भी आज कुछ खास करके नहीं दिखाया। वह भी केवल 18 रन ही बना सके। जिसके चलते 103 रन पर भारत ने अपने 7 विकेट खो दिए।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.