KNEWS DESK- इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक विवादित घटना के कारण ICC के निशाने पर आ गए हैं। मैच के 61वें ओवर की अंतिम गेंद पर हुई घटना ने क्रिकेट जगत में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप के ऊपर से रैम्प शॉट खेलकर चौका बनाया। इसके बाद पंत ने गेंद की स्थिति को लेकर अंपायर से शिकायत की और गेंद बदलने की मांग की। हालांकि, अंपायर ने गेंद को सही बताया और इसे बदलने से इनकार कर दिया।
नाराजगी में पंत ने गेंद को जोर से जमीन पर फेंक दिया, जो ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के रूप में देखा जा सकता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ICC ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पंत के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
ICC कोड ऑफ कंडक्ट में खिलाड़ियों को मैदान पर सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। गेंद को अनावश्यक रूप से फेंकना या अन्य अनैतिक हरकतें इसके उल्लंघन मानी जाती हैं। ऐसे मामलों में खिलाड़ी को चेतावनी, जुर्माना या अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
ICC के फैसले का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यह घटना मैच के दौरान हुए तनाव को दर्शाती है। पंत की यह हरकत उनके करियर और टीम की छवि पर प्रभाव डाल सकती है। सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद पंत को नोटिस जारी किया जा सकता है और उनके खिलाफ फाइन या प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
भारतीय क्रिकेट टीम और प्रशंसकों के लिए यह एक चिंता का विषय है कि महत्वपूर्ण मैच में ऐसे विवाद क्यों होते हैं। अब सबकी नजरें ICC के फैसले पर टिकी हैं कि वे इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करते हैं।
ये भी पढ़ें- शूरा खान के चेहरा पर दिखा अगल ही ग्लो, प्रेग्नेंसी की अफवाहें हुई तेज