भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत, एफआईएच प्रो हॉकी लीग में वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-0 से हराया

KNEWS DESK- हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बीते शनिवार को लंदन में एफआईएच प्रो हॉकी लीग के लंदन लेग में वर्ल्ड चैंपियन को हराकर शुरुआत की। भारत ने जर्मनी के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाया और तीन गोल किए। ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत, सुखजीत सिंह और गुरजंत सिंह ने युवा जर्मन टीम को परेशान कर दिया। जर्मनी की शुरुआत जोरदार थी, लेकिन ज्यादा देर तक लय कायम नहीं रही।

https://x.com/TheHockeyIndia/status/1796859103412670474

दिग्गज गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश ने पहले क्वार्टर में जर्मन हमले को लगातार नाकाम किया। उन्होंने दो पेनल्टी कॉर्नर भी नाकाम किए। दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में हरमनप्रीत के पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसके बाद दुनिया की तीसरे नंबर की टीम इंडिया का पासा पलट गया। भारत आठ जून को जर्मनी से फिर भिड़ेगा। दो और नौ जून को भारत का मुकाबला ब्रिटेन के साथ है।

चौथे क्वार्टर के दौरान जर्मनी ने मैच में वापसी करने के प्रयास किए लेकिन भारत की मजबूत रक्षापंक्ती के सामने उनकी एक न चली और चौथा क्वार्टर गोल रहित रहा जिसके जवाब में भारत ने वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-0 से हराया। बता दें कि जर्मनी के खिलाफ ये भारत की लगातार 7वीं जीत है। भारत आखिरी बार दिसम्बर 2017 में जर्मनी से हारा था।

ये भी पढ़ें-  21 दिन बाद आज फिर जेल जाएंगे सीएम केजरीवाल, चुनाव प्रचार के लिए SC ने दी थी अंतरिम जमानत

About Post Author