भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान Sreejesh PR ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा “My first jersey… & … My last one”

KNEWS DESK- भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। तब श्रीजेश ने मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने 41 साल बाद पदक के सूखे को खत्म किया था और इस बार हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली हॉकी टीम से मेडल की आस है।

उन्होंने लिखा कि “मैं पेरिस में अपने आखिरी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहा हूं। मुझे अपने करियर पर बहुत गर्व है और उम्मीद के साथ आगे बढ़ रहा हूं। मेरा अब तक का सफर अच्छा रहा है और मैं अपने परिवार, टीम के साथियों, सभी कोच, फैंस और हॉकी इंडिया के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी हूं। मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद।”

स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने FIH हॉकी प्रो लीग 2021-22 में भारत को तीसरे स्थान पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीजेश को 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और वह ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ 2021 का पुरस्कार जीतने वाले भारत के केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2021 और 2022 में में लगातार दो बार एफआईएच ‘गोलकीपर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता।

 

 

About Post Author