ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, भारतीय हॉकी टीमों के साथ स्पॉन्सरशिप को 2036 तक बढ़ाया

KNEWS DESK- हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल से शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि हॉकी इंडिया के लिए ओडिशा सरकार की स्पॉन्सरशिप 2036 तक तीन और साल के लिए बढ़ाई जाएगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री दिलीप तिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने राज्य अतिथि गृह में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि हॉकी के लिए ओडिशा को दुनिया में एक अलग पहचान मिली है। ओडिशा ने भारतीय हॉकी टीम के विकास में सराहनीय योगदान दिया है।
उन्होंने हॉकी के विकास के लिए ओडिशा सरकार के साथ सहयोग करने का वादा किया।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि ओडिशा सरकार 2036 में अलग ओडिशा राज्य के गठन की शताब्दी मनाने जा रही है, इसलिए हॉकी इंडिया को ओडिशा सरकार की स्पॉन्सरशिप अवधि 2033 से अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ा दी जाएगी और हॉकी के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी तरह की सहायता प्रदान की जाएगी।

गौरतलब है कि ओडिशा सरकार ने 2018 से भारतीय हॉकी टीम के प्रायोजन की जिम्मेदारी ली है। पिछली सरकार ने 2023 से 10 वर्षों के लिए स्पॉन्सरशिप की घोषणा की थी। खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने भी कहा कि मुख्यमंत्री ने हॉकी के प्रति ओडिशा के लोगों के जुनून के सम्मान में ये निर्णय लिया है। बैठक में मुख्य सचिव पी. के. जेना, खेल सचिव विनील कृष्णा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें-  Aaj Ka Rashifal: आज 22 जून 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.