BCCI ने 2025–26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, विराट-रोहित को लगा बड़ा झटका

KNEWS DESK- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025–26 सीजन के लिए खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लिस्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव यह है कि बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

अब खिलाड़ियों को केवल तीन ग्रेड—A, B और C में बांटा गया है। इसमें 3 खिलाड़ी ग्रेड-A, 11 खिलाड़ी ग्रेड-B और 16 खिलाड़ी ग्रेड-C में शामिल किए गए हैं।

बीसीसीआई ने ग्रेड-A में मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को रखा है। ये तीनों खिलाड़ी बोर्ड से सबसे अधिक वार्षिक रिटेनर पाने वाले होंगे।

पूर्व A+ कैटेगरी में शामिल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस बार ग्रेड-B में रखा गया है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी T20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे प्रारूप खेल रहे हैं, जिसका असर उनकी ग्रेडिंग पर पड़ा है।

ग्रेड-B में इनके अलावा ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।

ग्रेड-C में कई युवा और उभरते सितारों को जगह मिली है। इसमें तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जुरैल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन जैसे नाम शामिल हैं। यह संकेत देता है कि बीसीसीआई भविष्य की टीम को मजबूत करने पर फोकस कर रहा है।

बीसीसीआई ने महिला टीम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट भी घोषित कर दी है।

ग्रेड-A में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को रखा गया है।
ग्रेड-B में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष और स्नेह राणा शामिल हैं।
वहीं ग्रेड-C में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिनमें यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, राधा यादव और काशवी गौतम जैसे नाम शामिल हैं।

BCCI का साफ संदेश: प्रदर्शन ही प्राथमिकता

A+ कैटेगरी को खत्म करना और फॉर्मेट आधारित प्रदर्शन को महत्व देना यह साफ दर्शाता है कि बीसीसीआई अब वर्तमान फॉर्म, फिटनेस और निरंतरता को ही कॉन्ट्रैक्ट का आधार बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *