कीट डीम्ड विश्वविद्यालय के12 भारतीय खिलाड़ी लेंगे पेरिस ओलंपिक में भाग, मिलेंगे सात लाख रुपये

KNEWS DESK, कीट डीम्ड विश्वविद्यालय के 12 भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेंगे| ओलंपिक में जाने वाले इन सभी खिलाडियों को सात लाख रुपये देने की घोषणा की है|

भुवनेश्वर में स्थित कीट डीम्ड विश्वविद्यालय से 26 जुलाई से शुरू पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 12 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं| यह भारत की पहली यूनिवर्सिटी है जिसके 12 एथलीट ओलंपिक में शामिल होंगे| वहीं इन सभी एथलीटों को 7-7 लाख राशि देने का ऐलान किया गया है| यह राशि इनकी प्रोत्साहन राशि होगी| जिससे वे ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करें|

दरअसल, कीट कीस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने बताया कि जिन एथलीटों ने उनको यहां से क्वालीफाई किया है, उनमें पुरुष हॉकी में अमित रोहिदास, भाला फेंक में किशोर कुमार जेना, 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर में पारुल चौधरी, 20 किमी रेस वॉक और मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले में प्रियंका, जेवलिन थ्रो में अन्नू रानी, 100 मीटर बाधा दौड़ में ज्योति याराजी, शॉटपुट में तजिंदरपाल सिंह तूर, शॉटपुट में आभा खटुआ, 4×400 मीटर रिले रेस में प्राची, 5000 मीटर में अंकिता, 20 किमी रेस वॉक में परमजीत सिंह बिष्ट और मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले टीम में सूरज पंवार शामिल हैं| उन्होंने आगे कहा कि यह भारत का पहला संगठन है जिसने ओलंपिक में सबसे ज्यादा एथलीट भेजे हैं|

 

About Post Author