बेटे की शादी में नीता अंबानी ने लगाई कुछ खास मेहंदी, तस्वीरें हुईं वायरल

KNEWS DESK, अनंत अंबानी की शादी का जश्न जोरो शोरो से मनाया जा रहा है| वहीं नीता अंबानी ने इस खास मौके पर अपने हाथों में अनोखी मेहंदी रचाई है| उन्होंने मेहंदी में परिवार के सदस्यों के नाम लिखवाए हैं|

Nita Ambani got Radha Krishna mehndi Design complemented with the names of Ambani family on her hands नीता अंबानी की 'राधा-कृष्ण' वाली मेहंदी मोह लेगी मन, कुछ इस तरह लिखवाया परिवार के

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी हो गई है| अनंत और राधिका एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए है| वहीं नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी के मौके पर अपने हाथों में कुछ अलग और हटकर मेहंदी लगवाई है| उन्होंने हाथों में अपने परिवार के लोगों का नाम लिखवाया है| यह यूनिक मेहंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है|

मेहंदी में लिखा इन लोगों का नाम 

नीता अंबानी के हाथों में दिखा 'अंबानी ट्री', बहू-बेटी दामाद से लेकर नाती-पोते तक को दिया खास स्थान, ऐसी मेहंदी नहीं देखी होगी कभी - News18 हिंदी

नीता ने अपने एक हाथ की मेंहदी पर पति मुकेश अंबानी, बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल, और नाती-पोते पृथ्वी, वेद, कृष्णा और आदिया का नाम लिखवाया है| वहीं दूसरे हाथ पर उन्होंने बेटे अनंत और होने वाली छोटी बहू राधिका का नाम लिखवाया है| साथ ही इसमें राधा-कृष्ण की फोटो भी बनी हुई है|

About Post Author