Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चेहरे पर बनवाएं ये सुंदर फेस आर्ट, दिखाएं देश के प्रति अपना प्यार

KNEWS DESK – 15 अगस्त का दिन हमारे देश की स्वतंत्रता का प्रतीक है, और इस खास दिन को मनाने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो अपने चेहरे पर खूबसूरत फेस आर्ट बनाकर आप भी अपने देशभक्ति के जज़्बे को प्रकट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ शानदार फेस पेंटिंग डिज़ाइन जो आप इस स्वतंत्रता दिवस पर ट्राई कर सकते हैं:

1. तिरंगे रंगों में सजाएं बिंदी के साथ

अगर आप माथे पर बिंदी के साथ फेस पेंटिंग करना चाहती हैं, तो तिरंगे रंगों में बना चरखा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह पेंटिंग भारत माता को अपना प्रेम दिखाने का भी एक सुंदर तरीका है। इस फेस आर्ट को बनाने के लिए आप वाटर कलर का उपयोग कर सकती हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल करना न भूलें ताकि रंगों से आपको कोई नुकसान न हो।

Premium Photo | Indian National Tricolour Flag on Beautiful Indian Girl Face

2. भारत का नक्शा

यदि आप कुछ सरल और जल्दी बनने वाला फेस आर्ट पसंद करती हैं, तो चेहरे पर भारत का नक्शा बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। केवल 4-5 रंगों की मदद से आप इस पेंटिंग को बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पतले ब्रश का उपयोग करें और नक्शा को चेहरे के आधे हिस्से में बनाएं।

Independence Day Makeup Tips For Tricolour Highlighter Nail Paint Eye Shadow Bangles Hair Band| Independence Day पर तिरंगे के रंग में डूब जाने की है ख्वाहिश? तो घर में अपनाएं ऐसे Makeup

3. मोर का 3डी लुक

फेस पेंटिंग में 3डी लुक भी अब काफी ट्रेंड में है। आप अपने चेहरे के एक हिस्से पर राष्ट्रीय पक्षी मोर की पेंटिंग कर सकती हैं। यह पेंटिंग न केवल खूबसूरत लगती है, बल्कि देशभक्ति का एक अनोखे तरीके से इज़हार भी करती है। इसके अलावा, आप आंखों पर तिरंगे रंगों से आई मेकअप भी कर सकती हैं।

Happy Independence Day 🇮🇳😊 ,Face painting 🖌️ #art #face_painting #happy_independenc_day - YouTube

4. तिरंगे के रंगों में फ्लैग डिज़ाइन

अपने चेहरे पर तिरंगे के रंगों में देश का फ्लैग डिज़ाइन बनाएं। यह एक बेहद सरल लेकिन प्रभावशाली तरीका है जो सीधे तौर पर आपके देशभक्ति के जज़्बे को दर्शाता है। आप इसे पूरी तरह से अपने चेहरे पर या चेहरे के किसी हिस्से पर कर सकती हैं।

Indian Flag 🇮🇳 Face Painting and Makeup Tutorial | TIRANGA FACE PAINTING - YouTube

इन फेस आर्ट डिज़ाइन को अपनाकर न सिर्फ आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना प्यार दिखा सकती हैं, बल्कि इस खास दिन को और भी खास बना सकती हैं।

 

About Post Author