रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ रहा सोने-चांदी की राखियों क्रेज़!

KNEWS DESK- रक्षाबंधन पर इस बार कीमत बढ़ने के बावजूद सोने-चांदी की राखियों की मांग है| लखनऊ के सर्राफा मार्केट में न सिर्फ ऐसी सोने की राखियों को लोग बुक करा चुके हैं| बल्कि चांदी की ब्रांडेड और लोकल ज्वैलर द्वारा तैयार राखियों को लोग खरीद रहे हैं| इसके साथ ही सोने चांदी के व्यवसायियों ने राखी के त्योहार पर तोहफे के तौर पर भी सोने-चांदी के आइटम को लेकर भी तैयारी की है|

उत्तर भारत के सबसे बड़े सर्राफा मार्केट में से एक लखनऊ के चौक सर्राफा मार्केट में रक्षाबंधन पर्व पर खास तैयारी दिखाई पड़ रही है| एक से बढ़कर एक खूबसूरत चांदी की राखियां यहां देखी जा सकती हैं|

Gold-Silver Rakhi for Raksha Bandhan: बाजार में बढ़ रहा सोने-चांदी की राखियों क्रेज! 1.5 लाख रुपये तक जा रही लोगों की पसंद - Gold Silver Rakhi for Raksha Bandhan in market People's

सोने की कीमत पिछले कुछ समय में लगातार बढ़ी है| पर ज्वेलर्स का कहना है कि इसके बावजूद लोग इस पर खर्च करने के लिए तैयार हैं| इसकी वजह ये है कि लोग इसको जहां तोहफे के विकल्प के तौर पर भी देख रहे हैं, वहीं ये निवेश भी माना जा रहा है| वहीं चांदी की राखियों का बाजार परम्परागत है| यानि हर साल कुछ परिवार चांदी की राखी भी खरीदते हैं|

अब कई ब्रांडेड कंपनियां भी इस क्षेत्र में आ गई हैं, जो मॉडर्न लुक वाली और ट्रेंडी डिजाइन बना रही हैं| चौक सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी कहते हैं, “पहले भी चांदी की रखियां बिकती थीं पर इस बार बहुत ज्यादा वैरायटी देखने को मिल रही हैं| सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है नजरबट्टू ईविल आई वाली राखी और ब्रदर या वीरा लिखी चांदी की राखी जिनकी बिक्री बहुत ज्यादा हो रही है |

चांदी की राखियों की कीमत 300 रुपए से शुरू होती है| वहीं सोने की राखियां 5000 रुपए से करीब 1.5 लाख रुपए तक की है| इस बात का ध्यान रखा गया है कि ये राखियां वजन में हल्की हों, जिससे कीमत को लोगों की पहुंच में रखा जा सके| डायमंड राखी की मांग उतनी ज्यादा नहीं है क्योंकि डायमंड से राखी की कीमत बढ़ जाती है| सोने की राखियों को लोग इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी पसंद कर रहे हैं|

About Post Author