UGC ने जारी की एडवाइजरी, विश्वविद्यालयों की कैंटीन में प्रतिबंधित किया जंक फूड!

KNEWS DESK, UGC ने विश्वविद्यालयों की कैंटीन में जंक फूड को प्रतिबंधित करने के आदेश दिए हैं| आयोग ने एडवाइजरी जारी करते हुए जंक फूड पर रोक लगाने को कहा है|

Ketahui Risiko Mengonsumsi Fast Food dan Junk Food

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने संस्थानों में जंक फूड पर रोक लगते हुए अनहेल्दी फूड आइटम्स को कैंटीन से हटाने और उसको प्रतिबंधित करने के आदेश दिए हैं| वहीं UGC की ओर से विश्वविद्यालयों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की गई है| जिसमें आयोग ने कॉलेजों की कैंटीन में बनने वाले जंक फूड पर प्रतिबंध लगाने को कहा है| साथ ही यूजीसी ने अनहेल्दी फूड आइटम्स को हटाकर स्वास्थ्य के लिए हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं| आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं| इसलिए आयोग ने कॉलेजों में पिज्जा बर्गर जैसे खाने को रोकने का निर्णय लिया है| यूजीसी ने राष्ट्र के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ खाने के महत्व पर जोर दिया है| वहीं यूजीसी सचिव प्रो मनीष जोशी ने सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों को पत्र लिख शैक्षिक संस्थानों में अनहेल्दी फूड की बिक्री पर रोक लगाना और उच्च शिक्षा संस्थानों के कैंटीनों में स्वस्थ भोजन के विकल्पों को बढ़ावा देने के आदेश दिए हैं|

About Post Author