कब से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र, जानें क्या है इस बार के कलश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त…

KNEWS DESK, इस साल शारदीय नवरात्रि का पवित्र पर्व 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से शुरू हो रहा है। यह पर्व मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का समय है, जिसमें भक्त उनके नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं। नवरात्रि का यह पर्व हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है और इसके दौरान उपवास, भक्ति, और विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। शारदीय नवरात्रि का पर्व न केवल मां दुर्गा की आराधना का अवसर है, बल्कि यह भक्तों के लिए आत्मिक शक्ति और सकारात्मकता का संचार भी करता है। इस नवरात्रि, कलश स्थापना और पूजा के शुभ मुहूर्त का पालन करते हुए अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें। आइए जानते हैं नवरात्रि का तारीखें और पूजन का शुभ मुहूर्त।

Navratri 2022: मां दुर्गा की अपार कृपा का संकेत हैं नवरात्रि में आए ऐसे  सपने, मिलता है पैसा-सफलता! | appearing these dreams in Shardiya Navratri  2022 indicates grace of Maa Durga on

शारदीय नवरात्रि की तिथियां कलश स्थापना व पूजा का शुभ मुहूर्त

3 अक्टूबर 2024, सुबह 12:19 बजे से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होगी। वहीं 12 अक्टूबर 2024, शनिवार नवरात्र का समापन हो जाएगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जिसमें दुर्गा अष्टमी और महानवमी जैसे महत्वपूर्ण दिन भी शामिल हैं। दुर्गा अष्टमी और महानवमी 11 अक्टूबर विशेष तिथियां है। इस दिन कन्या पूजन होता है। नवमी का हवन 12 अक्टूबर को होगा।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन, 3 अक्टूबर 2024 को, कलश स्थापना का कार्य भी किया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप, मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। जिसका पहला मुहूर्त सुबह 6:15 बजे से 7:22 बजे तक है। वहीं अभिजित मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से 12:47 बजे तक है। इन समयावधियों में कलश स्थापना की जा सकती है, जिससे पूजा का अनुष्ठान सही तरीके से किया जा सके।

शारदीय नवरात्रि का कैलेंडर

  1. पहला दिन: 3 अक्टूबर 2024 – मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना
  2. दूसरा दिन: 4 अक्टूबर 2024 – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  3. तीसरा दिन: 5 अक्टूबर 2024 – मां चंद्रघंटा की पूजा
  4. चौथा दिन: 6 अक्टूबर 2024 – मां कूष्मांडा की पूजा
  5. पांचवां दिन: 7 अक्टूबर 2024 – मां स्कंदमाता की पूजा
  6. छठा दिन: 8 अक्टूबर 2024 – मां कात्यायनी की पूजा
  7. सातवां दिन: 9 अक्टूबर 2024 – मां कालरात्रि की पूजा
  8. आठवां दिन: 10 अक्टूबर 2024 – मां सिद्धिदात्री की पूजा
  9. नौवां दिन: 11 अक्टूबर 2024 – मां महागौरी की पूजा
  10. विजयदशमी: 12 अक्टूबर 2024 – दुर्गा विसर्जन

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.