6 जून को है वट सावित्री व्रत, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

KNEWS DESK, वट सावित्री व्रत हिन्दू धर्म की सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाने वाला एक विशेष व्रत है, जो पति की लम्बी आयु और उनके स्वस्थ जीवन के लिए रखा जाता है| माना जाता है कि इस व्रत को जो महिलाएं करती है उनका दाम्पत्य जीवन सुखद और अच्छा रहता है| हिन्दू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह में दो बार किया जाता है एक कृष्ण पत्र की अमावस्या को और दूसरा पूर्णिमा को|

 

 

वट सावित्री व्रत 2024 तिथि 

 

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार का वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि  5 जून 2024 को शाम 7 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 6 जून 2024 को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी| इसलिए यह व्रत 6 जून को किया जाएगा|

वट सावित्री व्रत 2024 शुभ मुहूर्त/ पूजा समय 

 

इस बार वट सावित्री व्रत की पूजा करने का शुभ मुहूर्त 6 जून को सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक है| इस समय के अनुसार ही महिलाओं को पूजा करने जाना चाहिए क्योंकि इस समय को शुभ मुहूर्त माना गया है|

वट सावित्री व्रत का महत्व  

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों को बचाने के लिए यमराज से लड़ी थी और उसको बचाकर वापस ले आई थी| इसलिए हिन्दू धर्म में इस दिन का बहुत महत्व है और सुहागिन महिलाएं पति की लम्बी आयु व अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं|

About Post Author