Tulsi Vivah 2023: शादी में आ रही हैं रुकावटें, तुलसी विवाह के दिन जरुर करें ये उपाय

KNEWS DESK- हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है| इस साल 24 नवंबर यानी आज तुलसी विवाह है| आज के दिन भगवान विष्णु एवं तुलसी माता परिणय सूत्र में बंधे थे| इसलिए आज के दिन तुलसी मां का विवाह कराया जाता है| वहीं जिन कन्याओं के विवाह संबंधी कुछ रुकावटें आ रही हैं तो उनके लिए आज के दिन एक उपाय जरुर करना चाहिए| चलिए हम आपको उस उपाय के बारे में बताते हैं|

एक प्रसिद्ध पंडित के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन कुंवारी कन्याएं तुलसी विवाह कथा के अनुसार पूजन करती हैं, तो उनके विवाह में आने वाली सभी रुकावटें दूर होती हैं और उनके विवाह के योग जल्द बनते हैं| ऐसे में कुंवारी कन्याएं सबसे पहले अपने हाथों से तुलसी के पत्तों की एक माला बनाएं, फिर गुलाब के दो फूल और एक नारियल लें, फिर भगवान विष्णु को अर्पण करें|

इस तरह प्रकट हुईं मां तुलसी 

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि पहले वृंदा सती हुई थी| उनके पति जालंधर का नाश होने के बाद सती के रूप में वह भस्म हुई| जिससे तुलसी मां प्रकट हुईं| तभी से तुलसी विवाह शुरू हुआ है और शालिग्राम भगवान विष्णु का रूप हैं| जिनसे आज के दिन तुलसी मां का विवाह कराया जाता है|

About Post Author