SAWAN 2024: 72 साल बाद सावन में बन रहा है शुभ संयोग, इस तरह करें भगवान शिव की पूजा

KNEWS DESK- हिंदू धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व है| ये शिव की पूजा आराधना का मास है| श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित होता है| इस बार सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है| इसी दिन से सावन मास आरंभ हो रहा है| साथ ही इस बार सावन मास में 72 साल बाद एक शुभ संयोग बन रहा है|

इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं| पहला सोमवार 22 जुलाई को है और इसके बाद 29 जुलाई फिर 5 अगस्त, 12 अगस्त और लास्ट सोमवार 19 अगस्त को पड़ रहा है| इस बार सावन का महीना काफी खास माना जा रहा है क्योंकि सावन के पहले सोमवार पर प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है| वहीं सावन के पवित्र महीने में शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, नवपंचम योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग, शश योग भी बन रहे हैं|

इस तरह करें भगवान शिव की पूजा

सावन के पहले सोमवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करें और घर का पूजा स्थल साफ़ करें, उसे फूलों से सजाएं| इसके बाद भगवान शिव पर दूध, दही, शहद, घी और चीनी से बना पंचामृत चढ़ाएं| फिर शिवलिंग पर बेल के पत्ते, फल और फूल अर्पित करें| भगवान शिव की पूजा कर अपनी मनोकामना को पूरा करने की प्रार्थना करें| सावन के हर सोमवार पर गरीबों को दान करें और शिव भगवान के मन्त्रों का जाप करें|

About Post Author